411 REFERENCE · Wikipedia
सिमूलिंक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
400px|right|thumb|सिमूलिंक ब्लाकों द्वारा राडार डेटा प्रोसेसिंग
सिमूलिंक (Simulink), बहुडोमेन वाले गतिज तंत्रों (multidomain dynamic systems) के मॉडलिंग, सिमुलेशन एवं विश्लेषण करने के लिये एक व्यापारिक सॉफ्टवेयर-औजार है। यह द मैथवर्क्स (The MathWorks) द्वारा निर्मित है। इसकी मुख्य विशेषता यह है कि यह ब्लॉक आरेख पर आधारित ग्राफिक इन्टरफेस प्रदान करता है जिससे मॉडलिंग एवं सिमेशन के लिये किसी प्रोग्राम के लिखने की आवश्यकता नहीं पड़ती और प्रयोक्ता को बहुत सुविधा होती है। इसमें गतिज तन्त्रों में प्रयोग आने वाले विभिन्न अवयवों के लिये ब्लॉक की व्यवस्था है। इसकी ब्लॉक लाइब्रेरी को अपनी आवश्यकता के अनुरूप ढाला जा सकता है।
नियंत्रण तंत्र (कन्ट्रोल सिस्टम्स) एवं आंकिक संकेत प्रसंस्करण में सिमुलिंक का बहुतायत में प्रयोग होता है।
सिमूलिंक के विकल्प
साईकॉस (Scicos) - यह साईलैब के साथ चलने वाला अप्लिकेशन प्रोग्राम है जो सिमुलिंक की तरह ही ब्लाक आरेख पर आधारित गतिक तंत्रों के सिमुलेशन के लिये है; किन्तु मुक्तस्रोत है।
GNU Radio
इन्हें भी देखें
मैटलैब (Matlab)
स्टेटफ्लो (Stateflow)
बाहरी कड़ियाँ
Product page on mathworks.com
SimPowerSystems
PARS home page
श्रेणी:सॉफ्टवेयर
श्रेणी:सिमुलेशन