Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बेदिनी बुग्याल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बेदिनी बुग्याल एक हिमालयी अल्पाइन घास का मैदान है जो भारत के उत्तराखण्ड राज्य के चमोली जिले में ३,३५४ मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। बेदिनी बुग्याल वाँण वाण गाँव के पास, रूपकुण्ड के रास्ते पर पड़ता है। त्रिशूल और नंदा चोटियाँ यहाँ से स्पष्ट दिखाई देती हैं, यह बुग्याल अपनी खूबसूरती के कारण विश्व भर में प्रसिद्ध है। हरे-भरे चारागाह इसकी सुंदरता में चार चाँद लगा देते हैं। अप्रैल मई के बाद सितम्बर तक यहाँ अनेक प्रकार के पुष्प खिले रहते हैं जिससे सैलानियों का मन इस ओर स्वतः ही आकर्षित हो जाता है। thumb|बेदिनी बेदिनी कुण्ड अप्रैल में thumb| बेदिनी कुण्ड ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत से सम्पन्न होने के कारण प्रत्येक वर्ष लोकजात यहाँ आकर सम्पन्न होती है,यहाँ देखने में बेदिनी कुण्ड बहुत ही आकर्षक है, पर्यटन स्थल होने के कारण यहाँ देश विदेश से आने वाले पर्यटक रूपकुण्ड के लिए यहीं से होकर जाते हैं, यह बुग्याल वाँण से 12 किलोमीटर की दूरी पर है रहने के लिए गढ़वाल मण्डल विकास निगम के बंग्ले मिल जाते हैं अथवा अपने टेन्ट लेकर जा सकते हैं अन्यथा शाम को विश्राम के लिए वाँण आ सकते हैं। श्रेणी:उत्तराखण्ड का भूगोल श्रेणी:उत्तराखण्ड की स्थलाकृतियाँ श्रेणी:उत्तराखण्ड में पर्यटन आकर्षण श्रेणी:उत्तराखंड के बुग्याल