Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उत्तर गोवा जिला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

उत्तर गोवा ज़िला उत्तर गोंय जिल्हो North Goa District ज़िला North_Goa_Political_Map.png देश राज्य गोवा मुख्यालय पणजी ताल्लुक़े तिस्वाड़ी बारदेज़ परनेम बिचोलिम सतारी ज़िलाधिकारी स्नेहा गित्ते ज़िला पुलिस अधीक्षक अक्षत कौशल सांसद श्रीपद येस्सो नायक ज़िला परिषद सिद्धेश नायक 1736 सोनसोगोर 1166 818008 auto 2011 60.28% साक्षरता 89.57% लिंगानुपात 963 PIN 4030xx, 4031xx, 4032xx, 4034xx, 4035xx +91 0832 northgoa.gov.in माध्य वार्षिक वर्षण 320 cm उत्तर गोवा ज़िला (kok उत्तर गोंय जिल्हो, en North Goa District no) भारत के गोवा राज्य के दो जिलों में से एक है। जिले का क्षेत्रफल 1736 किमी² है और यह उत्तर और पूर्व में क्रमश: महाराष्ट्र के जिलों सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर से, दक्षिण में दक्षिण गोवा जिला और पश्चिम में अरब सागर से घिरा है।"The Rough Guide to Goa," Rough Guides UK, 2010, ISBN 9781405386616"Goa and Mumbai," Amelia Thomas, Lonely Planet, 2012, ISBN 9781741797787 इतिहास आज के उत्तर गोवा के ज्यादातर प्रदेश (परनेम, बिचोलिम और सतारी), कभी सावंतवाडी राजशाही के अधीन थे, जबकि पोंडा समय समय पर कभी सुण्दा राजशाही या मराठों या फिर सावंतवाडी राजशाही के अधिकार क्षेत्र में रहा। इसलिए इन क्षेत्रों को हिन्दुओं के लिए एक सुरक्षित क्षेत्र समझा जाता था जबकि क्षेत्र के अधिकतर हिंदु पुर्तगाली धर्माधिकरण के कारण निरंतर भय की स्थिति में रहते थे। 18 वीं शताब्दियों में नई विजय के एक भाग के रूप में पुर्तगालियों ने इन प्रदेशों पर विजय प्राप्त कर इन्हें अपने साम्राज्य में मिला लिया और 1961 में इन क्षेत्रों पर भारतीय गणराज्य के कब्जे से पहले तक यह पुर्तगाली साम्राज्य के अधीन ही रहे। गोवा और दो अन्य पूर्व पुर्तगाली बहि:क्षेत्रों को मिलाकर गोवा केन्द्र शासित प्रदेश का गठन किया गया। 1965 में गोवा को एक जिले के रूप में पुनर्गठित किया गया। 30 मई 1987, को गोवा को राज्य का दर्जा प्राप्त हो गया (जबकि दमन और दीव एक केंद्र शासित प्रदेश ही बना रहा) और गोवा को दो जिलों उत्तर गोवा और दक्षिण गोवा में पुनर्गठित किया गया। भूगोल उत्तर गोवा जिला 15o 48’ 00” N से 14o 53’ 54” N अक्षांस और 73o E से 75o E देशांतर के मध्य स्थित है। प्रशासन जिले का प्रशासनिक मुख्यालय पणजी है, जो कि गोवा राज्य की राजधानी भी है। जिला कोंकण प्रदेश का एक हिस्सा भी है। जिले का विभाजन छ: तालुकों क्रमश: परनेम, बारदेज़ (मापुसा), बिचोलिम, सतारी (वलपोई), तिस्वाड़ी (पणजी) और पोंडा में किया जाता है। भाषा उत्तर गोवा के अधिकांश लोगों की मातृभाषा कोंकणी है, जबकि महाराष्ट्र और कर्नाटक से सटे इलाकों में क्रमश मराठी और कन्नड़ भाषा बोली जाती है। गोवा राज्य की अधिकांश शिक्षित जनता अंग्रेजी भाषा और लगभग समस्त जनता हिन्दी भाषा का ज्ञान रखती है। जनसंख्या का एक छोटा भाग पुर्तगाली भाषा का ज्ञान रखता है, पर यह संख्या निरंतर कम हो रही है। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ उत्तर गोवा जिला जालस्थल (अंग्रेजी) गोवा पर्यटन (अंग्रेजी) श्रेणी:गोवा के जिले *