411 REFERENCE · Wikipedia
रैली अराउंड द रेड फ़्लैग इफ़ेक्ट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार| राष्ट्रपति बुश की 2001 से 2006 तक की रेटिंग। 11 सितंबर के हमलों, इराक पर आक्रमण, और सद्दाम हुसैन की गिरफ़्तारी के साथ-साथ बुश की रेटिंग में उछाल देखा जा सकता है।
रैली अराउंड द रेड फ़्लैग इफ़ेक्ट (या सिंड्रोम ), अंग्रेज़ी में rally 'round the flag effect (or syndrome) (अनुवाद: लाल झंडे के इर्द-गिर्द गश्त लगाना) राजनीतिक विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में एक अवधारणा है। इसके अनुसार अंतर्राष्ट्रीय संकट या युद्ध के समय में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति की लोकप्रियता अल्पकालिक रूप से बढ़ जाती है।Goldstein, Joshua S.; Pevehouse, Jon C. (2008). International Relations: Eighth Edition. New York: Pearson Longman. इससे कुछ समय के लिए सरकारी नीतियों की आलोचना में कमी आ जाती है। इस कारण इसे पथांतरणकारी विदेश नीति (diversionary foreign policy) के एक कारक के रूप में देखा जा सकता है।
मुलर की परिभाषा
राजनीतिक वैज्ञानिक जॉन म्यूलर ने 1970 में "Presidential Popularity from Truman to Johnson" ("ट्रूमैन से जॉनसन तक राष्ट्रपति लोकप्रियता") नामक एक ऐतिहासिक अनुसंधान-पत्र में इस प्रभाव का सुझाव दिया। उनके अनुसार इसमें तीन गुण होते हैं-Mueller John 1970 Presidential Popularity from Truman to Johnson https://archive.org/details/sim_american-political-science-review_1970-03_64_1/page/18 American Political Science Review 64 1 18–34 10.2307/1955610 1955610
"घटना अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की है"
"अमेरिका और विशेष रूप से राष्ट्रपति से सीधे तौर पर संबंधित है, और"
"विशिष्ट, नाटकीय और तीव्र रूप से केंद्रित है"
इसके अलावा, मुलर ने रैलियों की पांच श्रेणियां बताईं। आधुनिक राजनीतिक वैज्ञानिक मानते हैं कि ये श्रेणियाँ अब पुरानी हो चुकी हैं, क्योंकि ये शीत युद्ध की घटनाओं पर बहुत अधिक आधारित हैं।Hetherington Marc J. Nelson Michael 2003 Anatomy of a Rally Effect: George W. Bush and the War on Terrorism https://archive.org/details/sim_ps-political-science-politics_2003-01_36_1/page/37 PS: Political Science and Politics 36 1 37–42 10.1017/S1049096503001665 3649343 ये पांच श्रेणियां निम्नलिखित हैं:
"अचानक होने वाला अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप" (जैसे, कोरियाई युद्ध, बे ऑफ पिग्स आक्रमण )
"प्रमुख राजनयिक कार्य" (जैसे, ट्रूमैन सिद्धांत )
"नाटकीय तकनीकी विकास" (जैसे, स्पुतनिक, जो सोवियत संघ का पहला सैटेलाइट था)
"यूएस-सोवियत शिखर बैठकें" (जैसे, पोट्सडैम सम्मेलन )
"जारी युद्धों में प्रमुख सैन्य घटनाक्रम" (उदाहरण के लिए, टेट आक्रमण/ Tet Offensive)
संदर्भ
श्रेणी:अधिप्रचार
श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका की राजनीति
श्रेणी:ध्यान हटाने वाली युक्तियाँ