411 REFERENCE · Wikipedia
कियोमीजू-डेरा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कियोमीजू-डेरा清水寺Kiyomizu-dera Kiyomizu.jpg 300 1-294 कियोमीजू, क्योटो, क्योटो प्रांत किता-होस्सो सेंजु-कैनन (सहस्त्रभुजा आर्य अवलोकीवारा) जापान www.kiyomizudera.or.jp सकनौई नो तामूरामारो, टोकागावा इमेत्सु द्वारा पुनर्निर्मित 778
कियोमीजू-डेरा (清水寺, Kiyomizu-dera) आधिकारिक तौर पर ओटावा-सान कियोमिजु-डेरा (音羽山清水寺), पूर्वी क्योटो में स्थित एक स्वतंत्र बौद्ध मंदिर हैं। यह मंदिर प्राचीन क्योटो (क्योटो, उजी और ओत्सू शहर) के ऐतिहासिक स्मारकों का हिस्सा हैं, और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में से एक हैं।http://whc.unesco.org/en/list/688/multiple=1&unique_number=814 Historic Monuments of Ancient Kyoto (Kyoto, Uji and Otsu Cities) 2008-12-20 https://web.archive.org/web/20190901235419/http://whc.unesco.org/en/list/688/multiple%3D1%26unique_number%3D814 1 सितंबर 2019 live
इस स्थान को, यसूग्गी शिमेना में स्थित कियोमिजु-डेरा के साथ भ्रमित न हो, जो पश्चिमी जापान के माध्यम से चौगुको 33 कानोन तीर्थयात्रा के 33-मंदिर मार्ग का हिस्सा हैं, और ना ही बौद्ध पुजारी नीचरेन के साथ जुड़े कियोमीमी-डेरा मंदिर के साथ।
इतिहास
कियोमीजु-डेरा को प्रारंभिक हेन काल में स्थापित किया गया था।Ponsonby-Fane (1956), p. 111. मंदिर 778 में सकानौई नो तामूरामारो द्वारा स्थापित किया गया था, और इसकी वर्तमान इमारत 1633 में, टोकागावा इमेत्सु के आदेश पर बनाए गए।Graham (2007), p. 37 पूरे ढांचे में एक भी कील का इस्तेमाल नहीं किया गया हैं। इसका नामकरण, परिसर के भीतर पानी के झरने से से लिया गया है, जोकि नज़दीकी पहाड़ियों में चला जाता हैं। कियोमीजु का अर्थ साफ पानी, या शुद्ध पानी होता हैं।http://www.pacificfriend.ca/html/kiyomizu_temple.html Kiyomizu Temple 2008-12-18 2007-04-07 https://web.archive.org/web/20090403175600/http://www.pacificfriend.ca/html/kiyomizu_temple.html 3 अप्रैल 2009 dead
यह मूल रूप से नारा काल से जुड़ी पुराने और प्रभावशाली होसो संप्रदाय से संबध्दित था।Graham (2007), p. 32 हालांकि, 1965 में इस सम्बद्धता को तोड़ दिया और इसके वर्तमान संरक्षक अपने आप को "कितावोसो" संप्रदाय के सदस्य कहने लगे।http://kyoto.asanoxn.com/places/higashiyama_mid/kiyomizudera.htm Kiyomizu-deploy 21 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20171115083443/http://kyoto.asanoxn.com/places/higashiyama_mid/kiyomizudera.htm 15 नवंबर 2017 dead
वर्तमान
मुख्य हॉल में एक बड़ा बरामदा हैं, जो ऊंचे खंभे पर खड़ा हुआ हैं, जो ढलान से बाहर निकल इमारत को पकड़े रखा हैं, यहाँ से शहर का खुबसुरत दृश्य नज़र आता हैं। बड़ी संख्या में आने वाले तीर्थयात्रियों को समायोजित करने के लिए ईडो काल के दौरान कई लोकप्रिय स्थलों में बड़े बरामदा और मुख्य हॉल का निर्माण किया गया था।Graham 2007, p. 80
अंग्रेजी के एक लोकप्रिय अभिव्यक्ति "डुबकी लेने के लिए"("to take the plunge") के ही समकक्ष यहाँ जापानी अभिव्यक्ति "कियोमिज़ु के मंच से छलांग" प्रशिध्द हैं।http://www.sacred-destinations.com/japan/kyoto-kiyomizudera.htm Kiyomizudera, Kyoto 2008-12-18 https://web.archive.org/web/20090912172631/http://www.sacred-destinations.com/japan/kyoto-kiyomizudera.htm 12 सितंबर 2009 dead जोकि ईडो-काल की एक परंपरा को संदर्भित करता हैं, जिसमें कोई भी व्यक्ति यहाँ से 13-मीटर (43-फुट) नीचे कूदता हैं, और बच जाता हैं, तो उसकी एक इच्छा की पुर्ति कर दी जाएगी। ईडो काल के दौरान, यहाँ से 234 छलांगें दर्ज की गईं, और उनमें से, 85.4% लोग बच गए। अब इस अभ्यास परंपरा को निषिद्ध कर दिया गया हैं।
मुख्य हॉल के नीचे ओटोवा झरना है, जहाँ जल, तीन नाली के माध्यम से एक तालाब में आकर गिरते हैं। कोई भी आगंतुक इसका पानी पी सकता हैं, माना जाता है कि इसमें मनोकामना पूर्ण करने कि शक्ति होती हैं।
चित्र दीर्घा
इन्हें भी देखें
जापान में बौद्ध मंदिरों की सूची
जापान पर्यटन स्थल
सन्दर्भ
श्रेणी:क्योतो
श्रेणी:जापान के पर्यटन स्थल
श्रेणी:बौद्ध मंदिर
श्रेणी:जापान के बौद्ध मंदिर