Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सुमित्रा नायक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फ़रवरी 2021 सुमित्रा नायक (जन्म- 8 मार्च 2000) ओडिशा के जाजपुर से महिला रग्बी खिलाड़ी हैं. [1] वो भारतीय रग्बी टीम के लिए खेलते हुए भारत के लिए पदक जीतने में कारगर साबित हुई हैं. 2019 एशियन वीमेन चैंपियनशिप में जब सिंगापुर के ख़िलाफ़ कांटे की टक्कर चल रही थी तो इन्होंने पेनल्टी किक से गोल किया और यह भारत के कांस्य पदक जीतने में बड़ा निर्णायक साबित हुआ. [2] व्यक्तिगत जीवन और पृष्ठभूमि नायक का जन्म 8 मार्च 2000 को ओडिशा के जाजपुर ज़िले के दुबुरी गाँव में हुआ था. जब उनकी माँ के साथ पिता ने मारपीट की तो वो अपने बच्चों के साथ राज्य की राजधानी भुवनेश्वर भाग, तब उनके बच्चे काफी छोटे थे. नायक के पिता ने एक बार पूरे परिवार को घर में बंद करके ज़िंदा जलाने की कोशिश भी की थी. लेकिन ये सभी बच गए. उनकी माँ को अपने बच्चों का पालन करने के लिए दूसरों के घरों में काम भी करना पड़ा. [1] भुवनेश्वर में नायक ने कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस (केआइएसएस) जॉइन किया जो आदिवासी बच्चों को मुफ़्त शिक्षा और खेल प्रशिक्षण देता है.[1] फिलहाल वे इसी इंस्टीट्यूट में अंडरग्रैजुएट स्टूडेंट हैं. [3] पहली बार 2008 में कलिंगा इस्टीट्यूट में ही नायक ने रग्बी का खेल देखा और इसे सीखना शुरू किया. शुरू में उनकी मां ने रग्बी खेलने की इजाज़त देने से साफ़ इनकार कर दिया था क्योंकि इसमें खिलाड़ी एक दूसरे के ऊपर गिरते हैं. [1] नायक अब खुद ही लड़कियों को केआइएसएस के मैदान में प्रशिक्षित करती हैं. साथ ही वे इसे अपने गाँव में भी सिखाती हैं. वे पुणे में टेड टॉक भी दे चुकी हैं. [3] करियर नायक को केआइएसएस के कोच रूद्रराकेश जेना ने प्रशिक्षित किया है. राज्य स्तर पर 2012 में खेलने की शुरुआत के बाद ओडिशा की यह लड़की अंडर-13 वुमेन रग्बी वर्ल्ड कप में 2014 में खेलीं. इसके बाद वे राष्ट्रीय स्कूल खेलों और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी खेलीं. उन्होंने दुबई में 2016 में आयोजित अंडर-18 एशियन गर्ल्स रग्बी सेवेन्स में भारतीय टीम के कांस्य पदक हासिल करने में अहम किरदार अदा किया. 2018 में उन्हें अंडर-18 रग्बी टीम का भारतीय कप्तान बना दिया गया. [4] जून 2019 में उन्होंने 15 खिलाड़ियों वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट, एशिया रग्बी वुमेन्स चैम्पियनशिप में बड़ा किरदार निभाया. सिंगापुर के ख़िलाफ़ मैच के अंतिम समय में पेनल्टी मार कर नायक ने भारत को पहली अंतरराष्ट्रीय जीत दिलाई. इसकी वजह से भारत 15 (ए-साइड) प्लेयर्स की टीम वाले इस टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहा. [2] नायक उस भारतीय महिला सीनियर टीम की सदस्य थीं जिसने अगस्त 2019 में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित एशिया रग्बी सेवेन्स ट्रॉफ़ी में रजत पदक हासिल किया था. ओडिशा की इस महिला खिलाड़ी ने लाओस में उसी महीने एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेन सिरीज़ में भारतीय टीम की कप्तानी भी की. [3] ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सुमित्रा नायक को एशियन रग्बी अनस्टॉपेबल मीट के लिए भारतीय टीम में शामिल किए जाने पर बधाई दी. [4] संदर्भ https://www.bbc.com/hindi/sport-55676357 [1] https://sportstar.thehindu.com/rugby/asian-rugby-women-championship-india-wins-third-beats-singapore-sumitra-nayak-penaltyvahbiz-bharucha-world-cup/article28109526.ece [2] https://www.shethepeople.tv/news/odisha-sumitra-nayak-lead-indian-team-asia-rugby/ [3] https://odishabytes.com/odisha-cm-congratulates-rugby-player-sumitra-nayak-for-selection-in-indian-team/ [4]