Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सरी सू नदी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सरी सू नदी या सरीसू नदी (काज़ाख़​: Сарысу, अंग्रेज़ी: Sary su River) मध्य काज़ाख़​स्तान में बहने वाली एक नदी है। यह काराग़ान्दी प्रांत में अतासू क्षेत्र में उत्पन्न होती है और पहले पश्चिम किज़िल-द्झ़ार​ की तरफ और फिर मुड़कर दक्षिणपश्चिम की ओर चलती है। बिरलेस्तिक और झ़ानाबास नामक बस्तियों के पास से गुज़रकर यह एक छोटी झीलों की शृंखला में अंत हो जाती है। इन झीलों को रूसी भाषा में ओज़ेरा सेगिज़ (यानि 'सेगिज़ झीलें') कहा जाता है लेकिन यह अक्सर सूखी हुई ही रहती हैं।The Bee-Eaters, C. Hilary Fry, pp. 119, A&C Black, 2010, ISBN 978-1-4081-3687-4, ... as well as on lower Sarysu river where it dies out in Segiz lakes ... किसी ज़माने में सरीसू नदी सिर दरिया की उपनदी हुआ करती थी लेकिन अब इसका पानी उस नदी से 100 किमी पहले ही ग़ायब हो जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह संभव है कि ज़मीन के नीचे से सरीसू का पानी चू कर सिर दरिया तक अब भी पहुँचता है।Western Turkestan: an account of the statistics, topography, and tribes of the Russian territory and independent native states in western Turkestan https://web.archive.org/web/20160723054000/https://books.google.com/books?id=vBsPAAAAYAAJ 23 जुलाई 2016 , John Mowbray Trotter, pp. 194, Office of the Superintendent of Government Printing, Government of India, 1882, ... There is similar evidence to prove that the Chu and Sary-Su at one time joined the Syr not far from Perovski ... नाम और उच्चारण तुर्की भाषाओं में 'सरी' का मतलब 'पीला (रंग)' और 'सू' का अर्थ 'पानी' होता है, यानि 'सरी सू' का मतलब 'पीला पानी' है।Journal of the North-China Branch of the Royal Asiatic Society, Volume 22 https://web.archive.org/web/20160629161202/https://books.google.com/books?id=SKRBAAAAYAAJ 29 जून 2016 , pp. 227, Trubner & company, 1888, ... Sary-su is Turkish for Yellow Water ... जिन स्थानों से यह नदी गुज़रती है (जैसे कि किज़िल-द्झ़ार और झ़ानाबास) उनके नामों में 'बिंदु-वाले 'झ़' के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह 'झ' और 'ज़' से भिन्न हैं और 'टेलिविझ़न' जैसे शब्दों में मिलता है। इन्हें भी देखें काज़ाख़​स्तान सन्दर्भ 2 श्रेणी:क़ाज़ाक़्स्तान की नदियाँ श्रेणी:मध्य एशिया की नदियाँ