411 REFERENCE · Wikipedia
आंत्रशोथ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आंत्रशोथ आंत की सूजन, विशेष रूप से छोटी आंत
लक्षण
आंत्रशोथ के लक्षण आमतौर पर संक्रमण के 24-48 घंटे बाद पतले, पानी जैसे दस्त का 24 घंटे के भीतर तीन या अधिक बार होना शामिल है।
अन्य लक्षणों में:
मतली और उल्टी
पेट दर्द
पेट में ऐंठन
सिरदर्द
बुखार
बेहोशी और कमजोरी
भूख ना लगना
डिहाइड्रेशन होता है क्योंकि उल्टी और दस्त के कारण तरल पदार्थों की कमी हो जाती है.

कारण
यह रोग प्रमुखतया कुछ विशेष वायरस के संक्रमण से या कभी-कभी बैक्टीरिया, उनके विषाक्त पदार्थों, पेरासाइट्स या आहार या दवा में किसी चीज़ के के रियेक्शन से होता है।
रोग कैसे फैलता है?
यह एक संक्रामक बीमारी है। स्वछता में कमी के परिणाम से गैस्ट्रोएन्टेराइटिस हो सकता है। उदाहरण के लिए, शौचालय में जाने के बाद या एक बच्चे के लंगोट बदलने के बाद सही तरीके से हाथ ना धोने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रामक कीटाणु फ़ैल सकते हैं। यह दूषित भोजन या पानी को लेने से भी फैल सकता है
श्रेणी:स्वास्थ्य