Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शिकार (2004 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शिकार शिकार (2004 फ़िल्म).jpeg शिकार का पोस्टर सुरजीत पंढेर दर्शन बग्गा आनन्द राज आनन्दShikaar 2004 Shikaar Hindi Movie: Release Date, Cast, Story, Ott, Review, Trailer, Photos, Videos, Box Office Collection – Filmibeat https://www.filmibeat.com/bollywood/movies/shikaar.html www.filmibeat.com en जैज़ पंढेर, कनिष्का कपूर 2 जुलाई, 2004 भारत हिन्दी शिकार 2004 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह दर्शन बग्गा द्वारा निर्देशित है जिसमें जैज़ पंढेर और कनिष्का कपूर मुख्य किरदारों में हैं। संक्षेप मधु मसूरी में आलीशान ज़िंदगी में रहती है और अपना होटल सवॉय को चलाती है। उसकी मुलाक़ात विजय सान्याल से होती है और उन्हें प्यार हो जाता है। जल्द ही दोनों शादी कर लेते हैं। शादी के बाद, उसकी दोस्त जूली और उसकी माँ को विजय में कुछ बदलाव नज़र आते हैं। लेकिन वे मधु को इस बारे में कुछ नहीं बतातीं। इसका फ़ायदा उठाकर विजय मधु से अपने पक्ष में 'पावर ऑफ़ अटॉर्नी' पर दस्तख़त करवा लेता है। वह होटल चलाने लगता है, लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि होटल कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। वह उसे दर्शन दमनिया और उसके साथियों, मिर्ज़ा अशरफ़ बेग, चड्ढा, निखिल चोपड़ा और कंवर सिंह को बेचने का फ़ैसला करता है। इससे मधु नाराज़ हो जाती है। दर्शन की दो गर्लफ्रेंड, काम्या और रमा के साथ सभी पार्टनर कागज़ात पर दस्तख़त करने के लिए मसूरी पहुँचते हैं। बस मिर्ज़ा नहीं आता। उसने कहा था कि वह बाद में आएगा। लेकिन उसकी जगह एसीपी सुमेध सिंह आते हैं और बताते हैं कि कार में हुए धमाके में मिर्ज़ा की मौत हो गई है। जूली मिर्ज़ा की हत्या होते हुए देख लेती है और गवाह होने के कारण कातिल उसे भी मार देता है। लेकिन मधु भी जूली की हत्या होते हुए देखती है। लेकिन वह कातिल को नहीं देख पाती। जूली के मरते समय मधु उससे कातिल का नाम पूछती है और वह उसे बताती है कि वह विजय था। वहीं सुमेध मधु से कातिल के बारे में पूछता है, लेकिन वह पुलिस अफ़सर से सच छिपाने की कोशिश करती है। विजय वहाँ पहुँचता है और सुमेध से बहस करता है कि वह मधु को परेशान न करे। इस पर सुमेध विजय को पुलिस स्टेशन बुलाने की धमकी देता है। मधु को पता चलता है कि विजय ने होटल को दमनिया और उसके साथियों को बेचने का सौदा कर लिया है। वह विजय से होटल बेचने को लेकर बहस करती है। क्योंकि होटल उसके पिता ने बनवाया था—लेकिन विजय उसे चुप करा देता है और कहता है कि वह उसका पति है और उसे होटल के साथ कुछ भी करने का अधिकार है। मुख्य कलाकार जैज़ पंढेर — विजय सान्याल / रोहित नागपाल कनिष्का कपूर — मधु सान्याल राजबब्बर — एसीपी सुमेध सिंह प्रेम चोपड़ा — निखिल चोपड़ा साधिका रंधावा — काम्या नागपाल डैनी डेन्जोंगपा — दर्शन अनिल धवन — सूरज नागपाल शक्ति कपूर — चड्ढा मुशताक ख़ान — परवेज़ श्वेता मेनन — रमा सहाय तेज सप्रू — मिर्ज़ा अशरफ बेग़ आशीष विद्यार्थी — कंवर सिंह संगीत गीत गायक आनन्द राज आनन्द तुमपे मरने लगे हैं अलका याज्ञनिक, उदित नारायण 5:49 देव कोहली दिल किसी का दिल सोनू निगम, श्रेया घोषाल 4:25 प्रवीण भारद्वाज जितना भी करलो प्यार अलका याज्ञनिक, उदित नारायण 5:02 प्रवीण भारद्वाज प्यार में ऐ मेरे हमदम अभिजीत 5:34 देव कोहली नज़रों से नज़रों को अलीशा चिनॉय 3:33 देव कोहली जाने जाना जाने जाना सुनिधि चौहान 4:57 देव कोहली नज़र नज़र सुनिधि चौहान 4:08 देव कोहली ओ जिया क्या किया सुनिधि चौहान, उदित नारायण, विनोद राठौड़, आनन्द राज आनन्द 4:14 देव कोहली सोणा सोणा दिल दे उदित नारायण 4:39 देव कोहली सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0420175 शिकार श्रेणी:2004 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:आनन्द राज आनन्द द्वारा संगीतबद्ध फिल्में