Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ऐक्सिस बैंक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|ऐक्सिस बैंक प्रतीक चिह्न ऐक्सिस बैंक (पूर्व में यूटीआइ बैंक) भारत का एक प्रमुख निजी क्षेत्र का बैंक है। निजी क्षेत्र में बैंकों की स्थापना पर भारत सरकार की अनुज्ञा के बाद, 1993, यानी अपने कामकाज की शुरूआत के बाद से, निजी क्षेत्र के नए बैंकों में ऐक्सिस बैंक ही पहला था। स्थापना के समय इस बैंक का नाम यूटीआइ बैंक था, जिसे बाद में बदलकर ऐक्सिस बैंक कर दिया गया। इस बैंक को भारतीय यूनिट ट्रस्ट (यूटीआइ - आइ), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) तथा भारतीय सामान्य बीमा निगम (जीआईसी) एवं सार्वजनिक उपक्रम की चार बीमा कंपनियाँ, जैसे नैशनल इंश्यॉरंस कंपनी लिमिटिड, द न्यू इंडिया अश्यॉरंस कंपनी लिमिटिड, दि ओरिएंटल इंश्यॉरंस कंपनी लिमिटिड और यूनाइटिड इंडिया इंश्यॉरंस कंपनी लिमिटिड ने संयुक्त रूप से प्रोन्नत किया। कार्यालय बैंक का पंजीकृत कार्यालय अहमदाबाद तथा केंद्रीय कार्यालय मुंबई में है। बैंक के पास देश भर में फैले 15,000+ एटीएम और कैश रिसाइक्लर्ज़ के साथ 5100+ घरेलू शाखाओं (विस्तार काउंटरों सहित) का एक बड़ा पदचिह्न है। 31 मार्च 2023 तक बैंक के 6 ऐक्सिस वर्चुअल सेंटर हैं और 1,500 से अधिक वर्चुअल रिलेशन्शिप मैनिजर हैं। बैंक का विदेशी परिचालन सिंगापुर, दुबई (डीआइएफ़सी में) और गिफ़्ट सिटी-आइबीयू में शाखाओं के साथ आठ अंतरराष्ट्रीय कार्यालयों में फैला हुआ है; ढाका, दुबई, अबू धाबी, शारजाह में प्रतिनिधि कार्यालय और लंदन, यूके में एक विदेशी सहायक कंपनी है।https://www.axisbank.com/about-us/corporate-profile बैंक का नेटवर्क प्रबंधन इस बैंक की वर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी व प्रबंध निदेशक अमिताभ चौधरी है।https://www.axisbank.com/about-us प्रबंध निदेशक और सीईओ पूँजी वर्तमान में बैंक की पूँजी ₹403.63 करोड़ है तथा बैंक की पब्लिक होल्डिंग (प्रोन्नतकर्ताओं के सिवा) 53.72% है। बाहरी कड़ियाँ ऐक्सिस बैंक का जालघर ऐक्सिस बैंक का वेब्साइट ऐक्सिस बैंक सर्विसिज़ एनएसई जाल-स्थल पर ऐक्सिस बैंक का ब्योरा ऐक्सिस बैंक IFSC Code ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड श्रेणी:बंबई स्टॉक एक्स्चेंज में सूचित कंपनियां श्रेणी:भारतीय बैंक