411 REFERENCE · Wikipedia
आपेलीज़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आपेलीज़ प्राचीन पश्चिमी जगत् का संभवत: सबसे महान चित्रकार। वह चौथी शताब्दी ई.पू. में हुआ और फिलिप तथा सिकंदर (पिता पुत्र) का समकालीन था, मकदूनिया का दरबारी कलाकार। वज्रधारी सिकंदर का उसका चित्र सिलिपस द्वारा कारी मल्लधारी सिकंदर की मूर्ति से कम महत्त्व का नहीं था। उसके मकदूनिया में बनाए अनेक चित्रों के नाम और असामान्य प्रशंसा प्राचीन इतिहासों में सुरक्षित है, यद्यपि इनमें किसी एक की भी असल या नकल प्रति आज उपलब्ध नहीं।