Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पैर की हड्डी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|300px|मानव कंकाल का निचला भाग पैर की हड्डी या टांग की अस्थि (leg bone) पैर में पाई जाने वाली अस्थियों को कहा जाता हैं। पैर की अस्थियाँ उपांगिय कंकाल का हिस्सा है। इनमें निम्नलिखित अस्थियाँ शामिल हैं: ऊर्विका (Femur): यह जांघ की हड्डी है। फीमर मानव और जानवरों की की सबसे लंबी और बड़ी हड्डी होती है। जानुका अथवा पटेला (Patella): इसे घुटने की टोपी भी कहा जाता है। यह घुटने के जोड़ की सुरक्षा करती है। पटेला एक सीसामोइड हड्डी है जो स्टीफल जॉइंट पर पायी जाती है। पटेला जानवरों की सबसे बड़ी सीसामोइड हड्डी है। यह कुत्ते में अनुपस्थित होती है। अंतर्जंघिका या टिबिया (Tibia): यह पिंडली की हड्डी है और घुटने के नीचे स्थित दो हड्डियों में से बड़ी होती है। बहिर्जंघिका या फिबुला (Fibula): यह घुटने के नीचे स्थित दो हड्डियों में से छोटी हड्डी होती है और टिबिया के साथ मिलकर पैर की संरचना को मजबूती प्रदान करती है। जानवरो में फीमर हड्डी वि टीबीया - फिबुला मिलकर स्टीफ्फल जोड़ का निर्माण करती है। ऊर्विका ऊर्विका जांघ की हड्डी है और यह शरीर की सबसे लंबी और मजबूत हड्डी होती है। यह हड्डी ऊपरी भाग में हिप जोड़ से जुड़ी होती है और नीचे घुटने के जोड़ से मिलती है।https://www.healthline.com/human-body-maps/leg Leg: Anatomy and Function of Bones and Muscles, Plus Diagram 2018-06-18 Healthline en 2024-06-27 जानुका जानुका या पटेला घुटने की टोपी (ढ़कनी) कहा जाता है। यह त्रिकोणीय आकार की अस्थि है जो घुटने के जोड़ की सुरक्षा करती है। यह हड्डी घुटने के जोड़ के सामने स्थित होती है और घुटने को मोड़ने और सीधा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अंतर्जंघिका अंतर्जंघिका अथवा टिबिया पिंडली की हड्डी है और यह घुटने के नीचे स्थित दो हड्डियों में से बड़ी हड्डी होती है। यह हड्डी घुटने के जोड़ से लेकर टखने के जोड़ तक जाती है और पैर के भार को सहन करती है।https://www.joionline.net/library/show/bones-in-the-leg/ Bones in the Leg JOI Jacksonville Orthopaedic Institute en 2024-06-27 बहिर्जंघिका बहिर्जंघिका या फिबुला घुटने के नीचे स्थित दो हड्डियों में से छोटी हड्डी होती है। यह हड्डी टिबिया के साथ मिलकर पैर की संरचना को मजबूती प्रदान करती है और पैर के बाहरी हिस्से की तरफ स्थित होती है।OpenStaxCollege 2013-03-06 Bones of the Lower Limb https://pressbooks-dev.oer.hawaii.edu/anatomyandphysiology/chapter/bones-of-the-lower-limb/ en कार्य शरीर का भार सहन करना, चलने-फिरने में मदद करना, और पैरों को मजबूती और स्थिरता प्रदान करना। इन्हें स्वस्थ रखने के लिए उचित आहार, व्यायाम, और समय-समय पर चिकित्सा जांच आवश्यक होती है।http://www.betterhealth.vic.gov.au/health/conditionsandtreatments/bones Bones Services Department of Health & Human www.betterhealth.vic.gov.au en 2024-06-27 इन्हें भी देखें जोड़ कंकाल हड्डी रेडियस हड्डी प्यूबीस हड्डी सन्दर्भ श्रेणी:टाँगे व भुजाएँ श्रेणी:कंकाल तंत्र