411 REFERENCE · Wikipedia
कुर्दी भाषा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कुर्दी (Kurdî, کوردی) ईरान, तुर्की, इराक़, सीरिया और दक्षिणी कॉकेशस क्षेत्र में रहने वाले कुर्दी लोगों की भाषा है। यह हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की हिन्द-ईरानी शाखा की ईरानी उपशाखा की एक सदस्य है। यह आधुनिक फ़ारसी भाषा से काफ़ी मिलती-जुलती है। दुनिया भर में कुर्दी बोलने वालों की संख्या १.६ करोड़ अनुमानित की गई है। तुर्की में इसे मातृभाषा या दूसरी भाषा बोलने वाले उस देश की कुल आबादी के लगभग १२% अनुमानित किये गए हैं। वास्तव में कुर्दी एक भाषा नहीं बल्कि बहुत सी कुर्दी उपभाषाओं का गुट है।
== इन्हें भी देखें ==
ईरानी भाषाएँ
कुर्द लोग
== सन्दर्भ ==