Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गाशरब्रुम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|अंतरिक्षयान से गाशरब्रुम समूह की तस्वीर thumb|right|ब्रॉड पीक, विश्व का १२वाँ सर्वोच्च पर्वत thumb|right|गाशरब्रुम २, विश्व का १३वाँ सर्वोच्च पर्वत thumb|right|गाशरब्रुम समूह, गाशरब्रुम ४, गाशरब्रुम ५ और गाशरब्रुम ६ के साथ गाशरब्रुम (Gasherbrum) हिमालय की काराकोरम पर्वतश्रेणी की बाल्तोरो हिमानी के पूर्वोत्तरी छोर पर स्थित एक पर्वतों का समूह है जो उत्तरी कश्मीर में ३५ अंश ४४ मिनट उत्तरी अक्षांश तथा ७६ अंश ४२ मिनट पूर्वी देशान्तर पर स्थित हैं। यह शक्सगाम घाटी और गिलगित-बल्तिस्तान की सीमा पर स्थित है, जिनपर चीन व पाकिस्तान का नियंत्रण है हालांकि जिन्हें भारत अपना भाग बताता है। इस पुंजक में विश्व के तीन आठ हज़ारी पर्वत हैं, यानि वे जिनकी ऊँचाई 8,000 मीटर से अधिक है। नामार्थ स्थानीय बलती भाषा में "गाशा" का अर्थ "सुंदर" और "ब्रुम" का अर्थ "पर्वत" होता है, यानि "गाशरब्रुम" का मतलब "सुन्दर पर्वत" है।H. Adams Carter, "Balti Place Names in the Karakoram", American Alpine Journal 49 (1975), p. 53. मुख्य चोटियाँ पर्वत मीटर फ़ुट अक्षांश (उत्तर) रेखांश (पूर्व) उदग्रता (मी)गाशरब्रुम १ 8,080 26,509 35°43′27″ 76°41′48″ 2,155 ब्रॉड पीक 8,047 26,400 35°48′35″ 76°34′06″ 1,701 गाशरब्रुम २ 8,035 26,362 35°45′27″ 76°39′15″ 1,523गाशरब्रुम ३ 7,952 26,089 35°45′34″ 76°38′31″ 355गाशरब्रुम ४ 7,925 26,001 35°45′39″ 76°37′00″ 725गाशरब्रुम ५ 7,147 23,448 35°43′45″ 76°36′48″ 654गाशरब्रुम ६ 6,979 22,897 35°42′30″ 76°37′54″ 520 इन्हें भी देखें माशेरब्रुम शक्सगाम घाटी सन्दर्भ श्रेणी:काराकोरम श्रेणी:गिलगित-बल्तिस्तान के पर्वत श्रेणी:शिंजियांग के पर्वत