411 REFERENCE · Wikipedia
सालि केल्मेन्दि
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सालि केल्मेन्दि का जन्म तिराना में ३१ मई, १९४७ को हुआ था। वे एक अभियन्ता और राजनीतिज्ञ हैं। १९९० में अल्बानिया लोकतान्त्रिक दल के संस्थापकों में से एक, जुलाई १९९२ के लोकतान्त्रिक चुनावों सालि केल्मेन्दि तिराना के प्रथम लोकतान्त्रिक रूप से निर्वाचित प्रथम महापौर हैं। १९९२-१९९६ के दौरान, लगभग ९०% उपक्रमों और १००% घरों को अराष्ट्रीयकृत कर दिया गया। राजनैतिक रूप से प्रताड़ित लोगों को बसाने के लिए भी बहुत सा काम किया गया। इस प्रकार, सालि केल्मेन्दि ने तिराना को एक केन्द्रीय नियोजित अर्थव्यस्था से परिवर्तित कर बाज़ार उन्मुख प्रणाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।तिराना नगर का इतिहासः तिराना सरकार का आधिकारिक जालपृष्ठ https://web.archive.org/web/20110414082050/http://www.tirana.gov.al/ 14 अप्रैल 2011 (अल्बानियाई)
सन्दर्भ
श्रेणी:तिराना
श्रेणी:अल्बानिया के लोग