411 REFERENCE · Wikipedia
छोटू महाराज सिनेमा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
छोटू महाराज सिने कैफे 'डोम शेप' के सिनेमाघर है।https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/chhotu-maharaj-will-become-the-center-of-attraction-for-the-city-ticket-is-also-very-cheap-130383330.html पटना सिटी में 'डोम शेप' के पहले सिनेमाघर का उद्घाटन:'छोटू महाराज' बनेगा शहर के लिए आकर्षण का केंद्र, टिकट भी है काफी सस्ता 'के सेरा सेरा' ने नया प्रयोग करते हुए 'डोम शेप' के सिनेमाघर बनाई है।https://www.newindianexpress.com/states/telangana/2022/jun/05/step-aside-expensive-multiplexes-chhotu-maharaj-is-here-to-entertain-jagtial-2461992.html Step aside ‘expensive’ multiplexes, ‘Chhotu Maharaj’ is here to entertain Jagtial भारत भर में 9000 छोटू महाराज सिनेमा हॉल खोलने की योजना बनाई है। इसमें से 350 छोटू महाराज सिनेमा सिर्फ बिहार में खोले जाएंगे। अब तक बिहार में 20 सिनेमाघरों के साथ यह डील साइन हो गई है।
'के सेरा सेरा' मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है, जो फिल्म निर्माण, फिल्म वितरण और फ़िल्म के प्रदर्शन में सक्रिय रहा है।https://www.newsnationtv.com/states/bihar/first-chhotu-maharaj-cine-cafe-opened-in-patna-know-what-is-specialty-of-cinema-hall-308721.html पटना में खुला पहला 'छोटू महाराज' सिने कैफे, जानिए क्या है सिनेमा हॉल की खासियत 350 से अधिक पार्टनर्स ने पूरे देश में छोटू महाराज के साथ फ्रेंचाइजी साइन किए हैं।
छोटू महाराज सिनेमा भारत की सबसे तेजी से बढ़ती सिनेमा श्रृंखला है, छोटू महाराज सिंगल स्क्रीन डोम थियेटर में इसके 40 फीट वाले सिने कैफे में 100 लोगों के बैठने की क्षमता और इसके 50 फीट सिने कैफे में 150 सीटों की क्षमता है। अपनी विशेषताओं के साथ इग्लू डोम स्ट्रक्चर्ड थियेटर का आकार किसी भी शहर के लिए आकर्षण का केंद्र होता है। इसके टिकट की कीमत भी 200, 150 और 112 रुपया रखा गया है। विशेष रूप से इसकी 2 तरह की स्क्रीन की वजह से यह थिएटर के किसी भी एंगल से देखने का अधिक आरामदायक अनुभव प्रदान करता है। इसकी संरचना मजबूत और ठोस सामग्री से की गई है जो दर्शकों की सुरक्षा के लिए इसे और अधिक विश्वसनीय बनाती है।
इस थिएटर को सिर्फ 15 दिनों में इंस्टॉल किया जा सकता है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर आसानी से स्थानांतरित भी किया जा सकता है। इसमें किफायती दाम पर दर्शकों के लिए भोजन भी उपलब्ध किया जाता है।
कंपनी ने सरकार, सरकार राज, पार्टनर, गोलमाल, अब तक छप्पन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण किया है और 100 से अधिक ब्लॉकबस्टर फिल्में वितरित किया हैं। के सेरा सेरा भारत के सबसे बड़े डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर्स में से एक है। इसकी तकनीक का उपयोग दुनिया में 1800 से अधिक सिनेमा पार्टनर्स और भारत में 800 से अधिक सिनेमा पार्टनर्स द्वारा किया जाता है। के सेरा सेरा हर साल लगभग 1000 से अधिक रीजनल और बॉलीवुड कंटेंट की प्रोसेसिंग करता है। के सेरा सेरा भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री में एचडी तकनीक लाने वाली पहली कंपनी थी।
सन्दर्भ
2
श्रेणी:सिनेमाघर
श्रेणी:सिनेमा
श्रेणी:भारत के फ़िल्म वितरक