411 REFERENCE · Wikipedia
एझोऊ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|220px|एझोऊ शहर के बीच में यान्गलान झील
एझोऊ (चीनी: 鄂州, अंग्रेज़ी: Ezhou) चीन के हूबेई प्रान्त में स्थित एक विभाग-स्तर का शहर है। यह यांग्त्से नदी के दक्षिणी किनारे पर वूहान शहर से पूर्व में स्थित है।People's Republic of China year-book, New China pictures company, Beijing, Xinhua Pub. House, 1991, ... Situated on the southern bank of the Yangtze River in eastern Hubei Province. Ezhou is a city open to foreign trade and investment. The city with its outlying districts covers an area of 1504 sq. km ... सन् २०१० की जनगणना में यहाँ १०,४८,६७२ लोग रहते थे जिनमें से ६,०३,४१२ शहरी इलाक़ों में और बाक़ी ग्रामीण क्षेत्रों में रहते थे। एझोऊ एक ऐतिहासिक शहर है और इसका नाम हान राजवंश के काल में रखा गया। यह प्राचीन झोऊ राजवंश के अधीन एक 'ए' नामक राज्य हुआ करता था इसलिए इसका नाम 'ए' और 'झोऊ' जोड़कर 'एझोऊ' पड़ा। तीन राजशाहियों के दौर में सुन चुआन ने इसे वू राज्य की राजधानी भी बनाया। चीन में बौद्ध धर्म की 'पवित्र भूमि शाखा' (净土宗, Pure Land Buddhism) के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण स्थान था।
इन्हें भी देखें
हूबेई प्रान्त
झोऊ राजवंश
सन्दर्भ
2
श्रेणी:हूबेई के शहर
श्रेणी:हूबेई
श्रेणी:चीन के शहर