Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जोशीले

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जोशीले जोशीले.jpg जोशीले का पोस्टर सिब्ते हसन रिज़वी सिब्ते हसन रिज़वी आर. डी. बर्मन जावेद अख़्तर सनी देओल, अनिल कपूर, श्री देवी, मीनाक्षी शेषाद्रि 1989 भारत हिन्दी जोशीले 1989 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन सिब्ते हसन रिज़वी ने किया। इसमें सनी देओल, अनिल कपूर, श्रीदेवी, मीनाक्षी शेषाद्रि, कुलभूषण खरबंदा और राजेश विवेक हैं। संगीत आर. डी. बर्मन द्वारा रचित है। संक्षेप फिल्म दो लोगों - दारा और करण के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों के साथ जोगी ठाकुर (राजेश विवेक) और उसके साथी राजा सिंह (कुलभूषण खरबंदा) ने गलत किया हुआ है। दारा को उसके परिवार से अलग कर एक सर्कस के पास छोड़ दिया गया। जहां उसका पालन-पोषण हुआ और उसके सामने ही करण के परिवार की हत्या कर दी गई। बाद में जोगी और राजा को एक गाँव को लूटने के समय पुलिस पकड़ लेती है। जब पुलिस पीछा करने लगती है, तब राजा जोगी को धोखा देता है और उसे पुलिस को सौंप देता है। वह खुद लूट के साथ भाग जाता है। बीस साल बाद, राजा सिंह अब राजा साब बन गया है जो कई गांवों का खूंखार शासक और एक सम्मानित व्यक्ति है। दारा (सनी देओल) और करण (अनिल कपूर) दोनों वयस्क हो चले हैं जो अब बदला लेने के लिए प्यासे हैं। जहां दारा मजाकिया किस्म का है, वहीं करण शांत और गुस्सैल किस्म का है। गुलाबो (श्री देवी) दारा की प्रेमिका है और मंगला (मीनाक्षी शेषाद्रि) करण की प्रेमिका है। इन दोनों के द्वारा उनकी मदद की जाती है। जोगी ठाकुर भी जेल से रिहा हो गया है और राजा से बदला लेना चाहता है। कहानी में मोड़ तब आता है जब दारा जोगी ठाकुर को जीवित रखना चाहता है ताकि पता चल सके कि उसके माता-पिता कौन थे और करण चाहता है कि जोगी ठाकुर मर जाए। दारा और करण अंततः दोस्त बन जाते हैं। वे राजा साहिब और जोगी ठाकुर से भिड़ते हैं और उन्हें मौत की ओर खींच ले जाते हैं। मुख्य कलाकार सनी देओल — दारा अनिल कपूर — करण श्री देवी — गुलाबो मीनाक्षी शेषाद्रि — मंगला सतीश कौशिक — बच्चूलाल कुलभूषण खरबंदा — राजा सिंह / राजा साहिब राजेश विवेक — जोगी ठाकुर सत्येन्द्र कपूर — मैनेजर आलोक नाथ — डॉक्टर प्रेमा नारायण — शरबती राजेश पुरी — बांके भारत भूषण — मंगला के पिता संगीत गीत गायक आर. डी. बर्मन जावेद अख़्तर ना जा जानेजां आशा भोंसले, आर. डी. बर्मन 5:29 धर धम चक लग गई आशा भोंसले 4:50 जोशीले वो शहज़ादे हैं किशोर कुमार 8:00 धक् धक् जिया करे आशा भोंसले, उषा मंगेशकर 6:08 ढोला ढोल मंजीरा बाजे सुरेश वाडेकर, आशा भोंसले 6:55 बाहरी कड़ियाँ 0089382 जोशीले श्रेणी:1989 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में