411 REFERENCE · Wikipedia
लूज़ोन जलसन्धि
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लूज़ोन जलसन्धि Image:Luzon Strait n7184.jpg जापान के एक पुराने नक्शे में लूज़ोन जलसन्धि 21 0 N 121 0 E title ताइवान, लूज़ोन, फिलीपींस 250 km us 4000 meters ft
लूज़ोन जलसन्धि (चीनी: 呂宋海峽) ताइवान और फिलीपींस के लूज़ोन द्वीप के मध्य में स्थित एक महत्वपूर्ण जलसंधि है। भौगोलिक दृष्टि से यह जलसंधि पश्चिमी प्रशांत महासागर में फ़िलिपीन सागर को दक्षिणी चीन सागर से जोड़ने का कार्य करती है।"Pacific Ocean" https://web.archive.org/web/20241219123143/https://www.cia.gov/the-world-factbook/oceans/pacific-ocean/ 19 दिसंबर 2024 . CIA World Factbook. Retrieved on 2011-06-20."Southeast Asia Map" https://web.archive.org/web/20120916231056/https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/graphics/ref_maps/pdf/southeast_asia.pdf 16 September 2012 . CIA World Factbook. Retrieved on 2011-06-20.
यह जलसंधि यातायात और संचार के लिए फिलीपींस में एक महत्वपूर्ण जलसंधि है। पूर्वी एशिया के महत्वपूर्ण बंदरगाहों पर जाने के लिए अमेरिका के कई जहाज इस मार्ग का उपयोग करते हैं। कई पनडुब्बी संचार के लिए लूज़ोन जलसन्धि से होकर गुजरते हैं। यह एशिया के कई महत्वपूर्ण देशों जैसे चीन, हांगकांग, ताइवान, जापान और दक्षिण कोरिया को महत्वपूर्ण डेटा और टेलीफोनी सेवाएं प्रदान करता है।Greenlees, Donald and Arnold, Wayne (2006-12-29). "Asia scrambles to fix quake damage to data cables". CNET News.com.
इतिहास
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लूज़ोन जलसन्धि जापानी सेना के लिए एक प्रमुख मार्ग था। 8 दिसंबर 1941 को पर्ल हार्बर पर आक्रमणMorison, Samuel Eliot (2001), History of United States Naval Operations in World War II: The rising sun in the Pacific, 1931 – April 1942, University of Illinois Press, ISBN 0-252-06973-0 करने के लिए जापानी सेना ने इसी लूज़ोन जलसन्धि का प्रयोग किया था।
इसके बाद द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कई अमेरिकी पनडुब्बियों ने ईस्ट इंडीज से जापान जाने के रास्ते के बीच में पड़े लूज़ोन जलसन्धि में कई जहाजों पर आक्रमण किया।
विवरण
लूज़ोन जलसन्धि लगभग 250 किलोमीटर (160 मील) चौड़ा है जिसमें फिलीपींस से संबंधित कई द्वीप स्थित हैं, जिन्हें दो भागों में बांटा गया है। द्वीप जिसमें बातानेस प्रांत और बाबुयान द्वीपसमूह शामिल हैं, वें कागायान प्रान्त का हिस्सा हैं। इस जलसंधि को कई छोटे भागों में विभाजित किया गया है। यहाँ स्थित बाबुयान चैनल लूज़ोन को बाबुयान द्वीप समूह से अलग करता है।
दुनिया की कुछ सबसे बड़ी समुद्री लहरें इस जलसंधि में पाई जाती है। ज्वार और समुद्री धाराओं से कभी-कभी 170 मीटर से अधिक ऊँचाई पर उपजी लहरें भी जलसंधि के उत्तर में पाई जाती हैं। कभी-कभी ये लहरें उपग्रहों से भी दृश्यमान होते हैं पर ये लहरें या धाराएँ कभी भी सतह को नहीं नुकसान पहुँचाती हैं इस कारण किसी भी प्रकार के कार्य के लिए कोई खतरा नहीं उत्पन्न होता है।Oskin, Becky (2014-01-09). "Ocean's Huge Hidden Waves Explained""जनवरी 2022 InternetArchiveBot . LiveScience.com. Retrieved on 2014-01-13.
इन्हें भी देखें
प्रशान्त महासागर
फ़िलिपीन सागर
सन्दर्भ
श्रेणी:जलसंधियाँ
श्रेणी:लूज़ोन