411 REFERENCE · Wikipedia
प्रदीप (पत्र)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्रदीप हिन्दी का एक समाचार पत्र है।
१५ अगस्त १९४७ को पटना से बिहार जर्नल्स लिमिटेड ने अपने अंग्रेजी दैनिक `सर्चलाइट' के साथ हिन्दी दैनिक `प्रदीप' का शुभारम्भ किया। प्रारम्भ के कुछ मास तक 'भारत', प्रयाग के शंकर दयाल श्रीवास्तव इसके सम्पादक रहे। बाद में अक्टूबर, १९४८ तक श्रीकांत ठाकुर ने इस पत्र का सम्पादन किया। उनके `आर्यावर्त्त' में चले जाने पर `भारत' के पं॰ राधेश्याम शर्मा ने जीवन पर्यन्त (२० वर्ष तक) 'प्रदीप' का सम्पादन बड़ी सेवाभाव और लगन से किया। आजकल इसके सम्पादक हैं- रामसिंह। 'प्रदीप' बिड़ला समूह का पत्र है। राष्ट्रीयता ही इस पत्र का मुख स्वर है।