411 REFERENCE · Wikipedia
जलपाश
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|दाएँ|खड़ी|इंग्लैंड में एक जलपाशजलपाश किसी नदी अथवा झील के जलमार्ग में, जल के विभिन्न स्तरों के बीच नौकाओं को ऊपर उठाने और नीचे उतारने की एक युक्ति है। जलपाश का खास गुण इसका स्थिर कक्ष है जिसमें जलस्तर घटाया या बढ़ाया जा सकता है। जलपाश की स्थापना उन नदियों या झीलों में की जाती है जहां जलस्तर एकाएक परिवर्तित होता है। ऐसा किसी जलप्रपात या बांध की उपस्थिति के कारण हो सकता है।
जलपाश का उपयोग कर किसी भी नदी को आसानी से नौगम्य बनाया जा सकता है, साथ ही असमान स्तरों वाली भूमि पर नहरों का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यविधि
अंगूठाकार|बाएँ|700px|जलपाश का परिचालन1-3. नाव 'खाली' जलपाश के अन्दर आती है4. निचला फाटक बंद हो जाता है, निचले पैडल बंद हो जाते हैं, ऊपरी पैडल खुल जाते हैं, जलपाश भरने लगता है 5. पानी से भरा जलपाश नाव को एक ऊपरी स्तर तक ले जाता है
सन्दर्भ
श्रेणी:नहरें
श्रेणी:नदियाँ
श्रेणी:जल यातायात अधोसंरचना