Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मुनस्‍यारी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मुनस्‍यारी Munsiari Nanda devi tample, munsiyari - panoramio.jpgNanda devi tample, munsiyari Munsiari IMG 20160618 083018683 (32646969070) (2).jpgBirthi Fall as seen from Thal-Munsiyari road Munsiari IMG 20160617 132452119 (32987221606).jpgGori river flowing through Johar Valley. Munsiari DSC 7706 (32873389202) (2).jpgTribal Heritage Museum in Munsiari Panchchuli II.jpgPanchchuli Peaks, as viewed from Munsiyari 2 center white white 275 ऊपर से दक्षिणावर्त: जोहार घाटी से बहती हुई गोरी गंगा नदी, थल-मुनस्यारी सड़क से बिरथी जलप्रपात, नन्दा देवी मन्दिर, पंचाचूली पर्वत का दृश्य, जनजाति धरोहर संग्रहालय मुनस्‍यारी India Uttarakhand 30.067 80.238 inline, title उत्तराखण्ड में स्थिति देश प्रान्त उत्तराखण्ड ज़िला पिथौरागढ़ ज़िला 2200 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी, कुमाऊँनी भारतीय मानक समय +5:30 मुनस्‍यारी (Munsyari) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ मण्डल के पिथौरागढ़ ज़िले में स्थित एक पर्वतीय नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है।http://morth.nic.in/writereaddata/sublink2images/NH_StartEnding_Station8634854396.htm Start and end points of National Highways 23 April 2009 https://web.archive.org/web/20080922011802/http://morth.nic.in/writereaddata/sublink2images/NH_StartEnding_Station8634854396.htm 22 September 2008 live "Uttarakhand: Land and People," Sharad Singh Negi, MD Publications, 1995"Development of Uttarakhand: Issues and Perspectives," GS Mehta, APH Publishing, 1999, ISBN 9788176480994 विवरण मुनस्‍यारी एक खूबसूरत पर्वतीय स्थल है। यह नेपाल और तिब्बत की सीमाओं के समीप है। मुनस्‍यारी चारो ओर से पर्वतो से घिरा हुआ है। मुनस्‍यारी के सामने विशाल हिमालय पर्वत श्रंखला का विश्‍व प्रसिद्ध पंचचूली पर्वत (हिमालय की पांच चोटियां) जिसे किवदंतियो के अनुसार पांडवों के स्‍वर्गारोहण का प्रतीक माना जाता है, बाई तरफ नन्‍दा देवी और त्रिशूल पर्वत, दाई तरफ डानाधार जो एक खूबसूरत पिकनिक स्‍पॉट भी है और पीछे की ओर खलिया टॉप है। काठगोदाम, हल्‍द्वानी रेलवे स्‍टेशन से मुनस्‍यारी की दूरी लगभग 295 किलोमीटर है और नैनीताल से 265 किलोमीटर है। काठगोदाम से मुनस्‍यारी की यात्रा बस अथवा टैक्‍सी के माध्‍यम से की जा सकती है और रास्‍ते में कई खूबसूरत स्‍थल आते हैं। काठगोदाम से चलने पर भीमताल, जो कि नैनीताल से मात्र 10 किलोमीटर है, पड़ता है उसके बाद वर्ष भर ताजे फलों के लिए प्रसिद्ध भवाली है, अल्‍मोड़ा शहर और चितई मंदिर भी रास्‍ते में ही है। अल्‍मोड़ा से आगे प्रस्‍थान करने पर धौलछीना, सेराघाट, गणाई, बेरीनाग और चौकोड़ी है। बेरीनाग और चौकोड़ी अपनी खूबसूरती के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां से आगे चलने पर थल, नाचनी, टिमटिया, क्‍वीटी, डोर, गिरगॉव, रातापानी और कालामुनि आते हैं। कालामुनि पार करने के बाद आता है मुनस्‍यारी, जिसकी खूबसूरती अपने आप में निराली है। मुनस्‍यारी में ठहरने के लिए काफी होटल, लॉज और गेस्‍ट हाउस है। गर्मी के सीजन में यहां के होटल खचाखच भरे रहते है इसलिए इस मौसम में वहां जाने से पहले ठहरने के लिए कमरे की बुकिंग जरूर करा लेना चाहिए क्‍योंकि इस समय में यहां पर देसी और विदेशी पर्यटकों की भीड़ बहुत अधिक बढ़ जाती है। विदेशी पर्यटक यहां खासकर ट्रैकिंग और माउंटेनियरिंग के लिए आते हैं। लोग पहाड़ी (स्‍थानीय बोली) बोलते है और हिन्‍दी भाषा का प्रयोग भी करते हैं। यहां के अधिकतर लोग कृषि कार्य में लगे हुए है। नगर स्थापना २०१३ में मुनस्यारी में चल रहे ग्रीष्मोत्सव में स्थानीय लोगों द्वारा इसे नगर पंचायत का दर्जा देने का प्रस्ताव पास किया गया। मुनस्यारी बाजार से लगी ग्राम पंचायतों ने इसके लिए अपनी सहमति भी दे दी थी।मुनस्यारी को नगर पंचायत बनाने की मांग मुखर https://www.amarujala.com/uttarakhand/pithoragarh/Pithoragarh-56696-117 २३ अप्रैल २०१८ ५ जून २०१३ अमर उजाला पिथौरागढ़ https://web.archive.org/web/20180423170048/https://www.amarujala.com/uttarakhand/pithoragarh/Pithoragarh-56696-117 23 अप्रैल 2018 live २८ फरवरी २०१४ को उत्तराखण्ड कैबिनेट की बैठक में मुनस्यारी, चौखुटिया और नौगांव को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने का फैसला हुआ।दिनांक २८ फरवरी २०१४ को कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय http://cm.uk.gov.in/files/Cabinet_Decisions/Cabinet_Decision_28_February,_2014.pdf २३ अप्रैल २०१८ https://web.archive.org/web/20161222071627/http://cm.uk.gov.in/files/Cabinet_Decisions/Cabinet_Decision_28_February,_2014.pdf 22 दिसंबर 2016 dead इसके कुछ समय बाद मुनस्यारी भ्रमण पर आए तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यहां नगर पंचायत के गठन की घोषणा कर दी थी।मुनस्यारी नगर पंचायत के गठन की अधिसूचना निरस्त https://www.amarujala.com/uttarakhand/pithoragarh/notification-of-the-formation-of-the-nagar-panchayat-munsyari-canceled २३ अप्रैल २०१८ २४ अगस्त २०१६ अमर उजाला पिथौरागढ़ https://web.archive.org/web/20180423170134/https://www.amarujala.com/uttarakhand/pithoragarh/notification-of-the-formation-of-the-nagar-panchayat-munsyari-canceled 23 अप्रैल 2018 live नगर क्षेत्र को मल्लाघोरपट्टा, तल्लाघोरपट्टा, बुंगा, सरमोली और जैंती ग्राम पंचायतों को मिलाकर बनाया गया था। ७ अक्तूबर २०१४ को इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई, लेकिन ग्राम सभाओं के विरोध के चलते यह नगर पंचायत अस्तित्व में नहीं आ सकी।नगर पंचायत में शामिल नहीं होंगे ग्रामीण https://www.jagran.com/uttarakhand/pithoragarh-13996018.html २३ अप्रैल २०१८ १० मई २०१६ दैनिक जागरण मुनस्यारी https://web.archive.org/web/20180423102151/https://www.jagran.com/uttarakhand/pithoragarh-13996018.html 23 अप्रैल 2018 live जून २०१५ में कई सरकारी अधिकारीयों ने क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय ग्रामीणों से बात करने की कोशिश की।नगर पंचायत मुनस्यारी के लिए सरकारी कवायद शुरू https://www.jagran.com/uttarakhand/pithoragarh-12484612.html २३ अप्रैल २०१८ १५ जून २०१५ दैनिक जागरण मुनस्यारी https://web.archive.org/web/20180423102102/https://www.jagran.com/uttarakhand/pithoragarh-12484612.html 23 अप्रैल 2018 live कोई नतीजा न निकलने पर २२ अगस्त २०१६ को नगर पंचायत गठन की अधिसूचना निरस्त कर दी गई। भूगोल जोहार घाटी के मुख पर बसा मुनस्यारी समुद्र तल से २२०० मीटर की ऊंचाई पर स्थित ८-९ ग्रामों का एक समूह है।सीताराम जोहरी आवर बॉर्डरलैंड्स १९६४ हिमालय प्रकाशन https://books.google.co.in/books?id=5YYBAAAAMAAJ २३ अप्रैल २०१८ en https://web.archive.org/web/20180423170421/https://books.google.co.in/books?id=5YYBAAAAMAAJ 23 अप्रैल 2018 live"Munsiari is a collection of eight or more villages and it is the heart of Johar." गोरी गंगा मुनस्यारी से होकर बहती है। गोरी घाटी में स्थित जंगलों में पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां रहती हैं।उत्‍तराखंड में यहां बसता है पक्षियों का अनोखा संसार https://www.jagran.com/uttarakhand/pithoragarh-birds-special-place-in-pithoragarh-15628296.html २३ अप्रैल २०१८ ५ मार्च २०१७ दैनिक जागरण पिथौरागढ़ https://web.archive.org/web/20180423232454/https://www.jagran.com/uttarakhand/pithoragarh-birds-special-place-in-pithoragarh-15628296.html 23 अप्रैल 2018 live वैसे तो मुनस्‍यारी का मौसम पूरे साल भर आनंदमय रहता है किन्‍तु अप्रैल से मई और सितम्‍बर से नवम्‍बर तक भ्रमण योग्‍य है। मुनस्‍यारी में वर्ष के चारों ऋतुओं का आनन्‍द लिया जा सकता है। बसंत ऋतु में यहां की छटा देखने लायक होती है। जून और जुलाई में यहां काफी बारिश होती है जिससे कभी-कभी रास्‍ते ब्‍लॉक हो जाते हैं। नवम्‍बर से फरवरी तक हालांकि भारी हिमपात होता है। Munsiyari, Uttrakhand, india.JPG 1100px center मुनस्यारी से हिमालय पर्वत श्रंखलाओं का दृश्य। आवागमन उत्तराखण्ड परिवहन निगम मुनस्यारी के लिए दिल्ली तथा देहरादून से बस सेवा का संचालन करता है। दिल्ली के आनन्द विहार से यह बस प्रतिदिन शाम ४ बजे चलती है, और हल्द्वानी, अल्मोड़ा, बागेश्वर तथा थल होते हुए मुनस्यारी पहुंचती है। देहरादून वाली बस सुबह छह बजे मदकोट से चलकर मुनस्यारी, थल, बेड़ीनाग, सेराघाट, अल्मोड़ा, हल्द्वानी होते हुए देहरादून को जाती है, जबकि देहरादून से रोज अपरान्ह चार बजे चलकर यह बस पहले पिथौरागढ़ आती है, और फिर पिथौरागढ़ से ओगला, जौलजीबी होते हुए शाम को एक चक्कर मुनस्यारी का लगाने के बाद रात में मदकोट रुकती है।मदकोट से दून के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू https://www.amarujala.com/uttarakhand/pithoragarh/dunn-s-roadways-bus-service-from-mdkot २३ अप्रैल २०१८ १३ सितंबर २०१६ अमर उजाला मुनस्यारी https://web.archive.org/web/20180423170540/https://www.amarujala.com/uttarakhand/pithoragarh/dunn-s-roadways-bus-service-from-mdkot 23 अप्रैल 2018 live चित्र दीर्घा इन्हें भी देखें पिथौरागढ़ ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:उत्तराखण्ड के नगर श्रेणी:पिथौरागढ़ जिला श्रेणी:पिथौरागढ़ ज़िले के नगर श्रेणी:कुमाऊँ मण्डल के नगर श्रेणी:उत्तराखण्ड में हिल स्टेशन