Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

क्षेत्रीय लोकसंपर्क कार्यालय, बिलासपुर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अक्टूबर 2026 अक्टूबर 2026 बिलासपुर का क्षेत्रीय लोकसंपर्क कार्यालय तिलक नगर में अवस्थित है। यह नेहरु चैक के समीप स्थित कांग्रेस भवन के ठीक पीछे है। यह कार्यालय प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय रायपुर की अधीनस्थ ईकाई है। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी (संक्षेप एफपीओ), क्षेत्रीय लोकसंपर्क कार्यालय (एफओबी) का प्रधान होता है। वर्तमान में बिलासपुर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी के पद पर भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी डाॅ. प्रेम कुमार 6 अगस्त 2019 से पदस्थ हैं। प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय के प्रमुख अतिरिक्त महानिदेशक श्री सुदर्शन पंतोड़े हैं। इसका मुख्यालय दिल्ली में है। मुख्यालय का नाम लोकसंपर्क और संचार कार्यालय (बीओसी यानि ब्यूरो आॅफ आउटरीच कम्यूनिकेशन) है। अमूमन इस पद पर भारतीय सूचना सेवा के नए अधिकारियों को पदस्थ किया जाता है। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी का मुख्य कार्य भारत सरकार की विविध योजनओं को परंपरागत संचार माध्यमों के जरिए आम जन तक पहुंचाना होता है। दरअसल क्षेत्रीय लोकसंपर्क कार्यालय भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह सरकार की बातों को सभा, गोष्ठी, मेला व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से सीधे जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। बिलासपुर कार्यालय वर्ष 1954 से कार्य कर रहा है। इसके अधीनस्थ संभाग के पांच जिले बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर चांपा व रायगढ़ आते हैं। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी की जिम्मेवारी सभी जिलों के खासतौर से दूरस्थ इलाकों में सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की जिम्मेवारी होती है। इसके लिए समय-समय पर विविध प्रकार के आयोजन किए जाते हैं। श्रेणी:कार्यालय