Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गिस्सार पर्वत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गिस्सार शृंखला हिस्सार शृंखला ताजिकिस्तानउज़्बेकिस्तान ख़ज़रेत​ सुलतान (हज़रत सुलतान)​ ४,६४३ मीटर 38 55 N 68 15 E गिस्सार या हिस्सार (रूसी: Гиссарский хребет, अंग्रेज़ी: Gissar Range) मध्य एशिया की एक पर्वत शृंखला का नाम है जो पामीर-अलाय पर्वत मंडल के पश्चिमी भाग में ताजिकिस्तान और उज़बेकिस्तान में विस्तृत हैं। २०० किमी तक चलने वाली यह पर्वतमाला ज़रफ़शान शृंखला से दक्षिण में है। यह ताजीकिस्तान की राजधानी दुशान्बे से शुरू होकर, हिस्सार ज़िले से गुज़रते हुए, उज़बेकिस्तान के सुरख़ानदरिया प्रान्त के उत्तरी छोर पर अंत होती है।Atlas of the Soviet Central Asian Republics, Geodesy and Cartography Authority, Moscow, 1988, in Russian. गिस्सार शृंखला का सबसे ऊँचा पहाड़ ४,६४३ मीटर (१५,२३३ फ़ुट​) ऊँचा ख़ज़रेत​ सुलतान (हज़रत सुलतान) है, जो उज़बेकिस्तान का सबसे ऊँचा बिन्दु भी है। यह ताजिक सीमा के पास दुशान्बे के पश्चिमोत्तर में स्थित है।Rangelands of the Arid and Semi-arid Zones in Uzbekistan, Gustave Gintzburger, pp. 25, Editions Quae, 2003, ISBN 978-2-87614-555-9, ... The Zerafshan mountains extend into Tajikistan parallel to the larger Turkestan mountains near Dzhizack and the Gissar ranges with Hazret-Sultan (4600 m), the highest peak in Uzbekistan, near the Tadjik border ... गिस्सार के पहाड़ ग्रेनाइट, शिस्ट जैसे कायांतरित शैल और बलुआ पत्थर (सैंडस्टोन) के बने हुए हैं।Big Soviet Encyclopedia, on-line edition https://web.archive.org/web/20081006040857/http://bse.sci-lib.com/article010747.html 6 अक्तूबर 2008 , accessed April 16, 2008. इन्हें भी देखें पामीर-अलाय सन्दर्भ 2 श्रेणी:मध्य एशिया के पर्वत श्रेणी:उज़्बेकिस्तान के पर्वत श्रेणी:ताजिकिस्तान के पर्वत