411 REFERENCE · Wikipedia
जिब्राल्टर आम चुनाव, 2003
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|200px|पीटर करुआना
जिब्राल्टर आम चुनाव ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में 28 दिसम्बर 2003 के दिन आयोजित हुए थे। चुनाव जिब्राल्टर संसद की 15 सीटों के लिए हुए थे। चुनाव में देश की तीनों मुख्य दलों (जिब्राल्टर सोशल डैमोक्रैट्स, जिब्राल्टर लिबरल पार्टी और जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर पार्टी) ने अपने उम्मीदवार उतारे थे।http://psephos.adam-carr.net/countries/g/gibraltar/gibraltar2003.txt Psephos.adam-carr.net Gibraltar – Gibraltar Legislative Election of 2003 26 दिसम्बर 2012 31 जुलाई 2008 https://web.archive.org/web/20080731031531/http://psephos.adam-carr.net/countries/g/gibraltar/gibraltar2003.txt dead
जिब्राल्टर सोशल डैमोक्रैट्स ने अपने पिछले चुनाव का प्रदर्शन दोहराते हुए आठ सीटें प्राप्त करीं और पीटर करुआना पुनः जिब्राल्टर के मुख्यमंत्री बने। सोशल डैमोक्रैट्स की यह लगातार तीसरी जीत थी, जिसमें इन्होंने कुल मतदान का 51.5 लोकप्रिय वोट इक्ट्ठा किए।
जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर पार्टी ने पाँच सीटें प्राप्त करी और संसद में मुख्य विपक्षी बनी। इस चुनाव में इन्हें दो सीट का नुकसान हुआ था। जिब्राल्टर लिबरल पार्टी ने अपने पिछले प्रदर्शन में सुधार करते हुए इस बार कुल दो सीटें प्राप्त करीं। सोशलिस्ट लेबर और लिबरल पार्टी का इस चुनाव में गठबंधन था परिणामस्वरूप इस गठबंधन ने कुल सात सीटें प्राप्त करीं।
सन्दर्भ
2003