Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

क्लेरमाँ फ़ेराँ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

क्लेरमाँ फ़ेराँ (Clermont-Ferrand) केंद्रीय फ्रांस में पेरिस से दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में २१० मील दूर पुई-डि-डोम क्षेत्र का प्रसिद्ध नगर। जूलियस सीजर के समय में यह नगर अस्तित्व में था। यहाँ १२वीं शताब्दी का बना नॉटरडेम रोमन गिरजाघर तथा १५वीं शताब्दी का बना विशाल गोथिक गिरजाघर दर्शनीय हैं। यहाँ विश्वविद्यालय, पुरातत्व संग्रहालय और वेधशाला हैं। इससे दो मील पश्चिम पहाड़ियों में स्पा ऑव रोयाट (Spa of Royat) प्रसिद्ध स्थान हैं, जहाँ ब्ले पैस्कल (Blaise Pascal) का जन्म हुआ था। यहाँ टायर, ट्यूब और रबर के अन्य सामानों, कपड़े, धातु, खनन के यंत्रों, साइकिल और रेडियो आदि बनाने के कारखाने हैं। उत्तम चाकलेट, संरक्षित फल और खाद्य सामग्री का उत्पादन होता हैं। सुप्त ज्वालामुखी पर्वत मांट्स डोम की तलहटी में बसा होने के कारण यहाँ के प्राकृतिक और रम्य वातावरण में देशी और विदेशी पर्यटक सदा आते रहते हैं। बाहरी कड़ियाँ fr Official Parc Naturel des Volcans d'Auvergne homepage fr Official Parc Naturel Regional Livradois-Forez homepage fr Official Clermont-Ferrand town homepage fr Official Clermont-Ferrand tourism services webpage fr Clermont-Ferrand film festival fr Unofficial Clermont-Ferrand website Joan of Arc's Letter to Clermont-Ferrand - Translation by Allen Williamson of an entry concerning Joan of Arc's letter to this city on 7 नवम्बर 1429. श्रेणी:फ्रांस के नगर