Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अच्युत पटवर्धन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|अच्युत पटवर्धन अच्युत पटवर्धन (5 फ़रवरी 1905 - 5 अगस्त 1992) भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजनेता एवं अर्थशास्त्र के प्राध्यापक थे। सन् १९४२ के भारत छोड़ो आन्दोलन में उन्होने महती भूमिका अदा की। भारत की आजादी के बाद उन्होने सन् १९४७ में भारत की समाजवादी पार्टी की स्थापना की। जीवनी अच्युत सीताराम पटवर्धन का जन्म ०५ फ़रवरी सन् १९०५ को हुआ था। उनके पिता श्री हरि केशव पटवर्धन अहमदनगर में वकील थे। वह छ: भाइयों में दूसरे क्रम के थे। अच्युत पटवर्धन की प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा अहमदनगर में ही हुई। इसके बाद उन्होने सेंट्रल हिन्दू कॉलेज, बनारस से बीए एवं एम ए उतीर्ण किया। उनका विषय 'अर्थशास्त्र' था और उन्होने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। अच्युत का अपना परिवार तथा जिस परिवार ने उन्हें पाला-पोषा वह परिवार, दोनों ही थियोसोफिस्ट थे। अतः उन्हें उस काॅलेज में शिक्षा के लिए भेजा गया था जिसकी स्थापना श्रीमती एनी बेसेन्ट ने किया था। वह कॉलेज के प्राचार्य डॉ जीएस अरुनडाले, डॉ एनी बेसेन्ट तथा प्रोफेसर तेलंग के सम्पर्क में रहे। उनके सानिध्य के कारण वे अध्ययनशील, ध्यानधारी (meditative) तथा आत्मसंयमी बनाया। इन्हें भी देखें भारत छोड़ो आन्दोलन बाहरी कड़ियाँ अच्युत पटवर्धन (अंग्रेजी में) श्रेणी:भारतीय स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी:1900 दशक में जन्मे लोग श्रेणी:१९९२ में निधन श्रेणी:महाराष्ट्र के लोग श्रेणी:राजनीतिज्ञ