Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ताई पर्वत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|ताई पर्वत की एक ढलान पर एक मंदिर का दृश्य ताई पर्वत (चीनी: 泰山, ताई शान; अंग्रेजी: Mount Tai) चीन के पूर्वी शानदोंग प्रान्त में ताईआन शहर के उत्तर में स्थित एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाला पहाड़ है। यह चीन के 'पांच सबसे पवित्र पर्वतों' में से एक है और ताओ धर्म में इसकी बहुत अहमियत है। कम-से-कम पिछले ३,००० वर्षों से इस पहाड़ पर पूजा की जा रही और और आज भी इसकी बहुत मान्यता है।China's sacred sites, Shun-xun Nan, Nan Shunxun, Beverly Foit-Albert, Himalayan Institute Press, 2007, ISBN 978-0-89389-262-3, ... At a height of 1545 meters above sea level, the tallest peak of Mount Tai rises 1360 meters above its surroundings ... among China's five major Taoist mountains ... इसकी ऊँचाई १,५३२ मीटर (५,०२९ फ़ुट) है। नाम का अर्थ 'ताई' (泰) शब्द का मतलब चीनी भाषा में 'शांत' या 'शान्ति' होता है। इसके इर्द-गिर्द बसे 'ताईआन' शहर का नाम इसके नाम 'ताई' (泰) और 'आन' (安) शब्द को जोड़कर बना है। 'आन' का भी अर्थ 'शान्ति' या 'स्थिरता' ही निकलता है, जिसके आधार में एक कहावत है कि 'अगर ताई पर्वत शांत है, तो पूरा देश भी शांत है'। इन्हें भी देखें ताईआन ताओ धर्म शानदोंग प्रान्त सन्दर्भ 2 श्रेणी:चीन के धार्मिक स्थल श्रेणी:शानदोंग श्रेणी:चीन के पर्वत श्रेणी:ताओ धर्म श्रेणी:धार्मिक पर्वत स्थल