411 REFERENCE · Wikipedia
राजगढ़ का किला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राजगढ़ का किला महाराष्ट्र पुणे, महाराष्ट्र IND India Maharashtra#India 300 महाराष्ट्र में 18.2467 73.6823 type:landmark_region:IN-MH dms inline पहाड़ी किला 1376 m
राजगढ़ एक पहाड़ी किला है जो भारत के महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले में स्थित है। इसे मुरुमदेव के नाम से भी जाना जाता है। यह किला लगभग 26 वर्षों तक छत्रपती शिवाजी महाराज के शासन में मराठा साम्राज्य की राजधानी थी। बाद में राजधानी को रायगढ़ https://web.archive.org/web/20200920074126/https://www.newblogger.in/2020/03/Raygad-killa-hindi-information.html 20 सितंबर 2020 किले में स्थानांतरित कर दिया गया था। तोरण नामक एक निकटवर्ती किले से खोजे गए खजाने का इस्तेमाल इस किले को बनाने और मजबूत करने के लिए किया गया था।Prof. A. R. Kulkarni Medieval Maratha Country https://books.google.com/books?id=OY5LDwAAQBAJ 1 July 2008 Diamond Publications 978-81-8483-072-9 Rajgad: The first capital of Shivaji
यह पुणे के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 60 किमी (37 मील) और सह्याद्रि में नासरपुर से लगभग 15 कि.मी. (9.3 मील) दूर स्थित है। यह किला समुद्र तल से 1,376 मीटर (4,514 फीट) ऊँचा है। किले के आधार का व्यास लगभग 40 किमी (25 मील) है, जिसने इस पर इतिहास में घेराबंदी करना मुश्किल बना दिया था। किले के खंडहरों में पानी के कुंड और गुफाएँ पाएँ गए हैं। यह किला मुरुमादेवी डोंगर (देवी मुरुम्बा का पर्वत) नामक पहाड़ी पर बनाया गया था। माना जाता है कि इसकी सुरक्षित भौगोलिक स्थिति के कारण ही छत्रपती शिवाजी महाराज ने इसे कई साल शासन का केन्द्र बनाएं रखा।Rajgad - Wikitravel https://wikitravel.org/en/Rajgad wikitravel.orgRajgad Trek - Trek To The King Of All Forts In Maharashtra https://indiahikes.com/documented-trek/rajgad-trek/#gref Indiahikes 8 नवम्बर 2020
इतिहास
thumb|राजगढ़ का किला|400px
यह किला शिवाजी के पुत्र राजाराम प्रथम के जन्मMajumdar, R.C. (ed.) (2007). The Mughul Empire, Mumbai: Bharatiya Vidya Bhavan, ISBN81-7276-407-1, p.296, शिवाजी की रानी सई भोसले की मृत्युMehta J. L. Advanced study in the history of modern India, 1707-1813 2005 New Dawn Press, Inc. Slough 9781932705546 45, 47, आगरा से शिवाजी की वापसी, अफज़ल खान की पराजयBaliga Linah ‘We are no strangers to terror’ https://www.dnaindia.com/mumbai/report-we-are-no-strangers-to-terror-1211939 DNA India en 7 दिसम्बर 2008 आदि महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं से जुड़ा है। राजगढ़ किला https://web.archive.org/web/20200805135151/https://www.newblogger.in/2020/04/Rajgad-fort-information-in-hindi.html 5 अगस्त 2020 भी उन 17 किलों में से एक था, जिसे शिवाजी ने 1665 में पुरंदर की संधि पर हस्ताक्षर करते समय मुगल सेना के सेनापति जय सिंह प्रथम के समक्ष रखा था। इस संधि के तहत, 23 किलों को मुगलों को सौंप दिया गया था।Stewart, S. (1993), Gordan Stewart (ed.), The Marathas 1600-1818 (vol 2) Pg No. 73-74., Cambridge University Press, ISBN 9780521268837.John Murray, S. (1841), Mountstuart Elphinstone (ed.), The History of India (Vol. 2) Pg No. 475-476.
पर्यटन
यह किला एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है और विशेष रूप से मानसून के दौरान यहाँ सबसे अधिक भीड़ होती है। यह देखते हुए कि यह किला बहुत बड़ा है और एक दिन में इसका पर्यटन नहीं किया जा सकता है, पर्यटक किले पर रात भर रुकना पसंद करते हैं। किले के पद्मावती मंदिर में लगभग 50 लोग बैठ सकते हैं। पानी की टंकियों से पूरे वर्ष भर ताज़े पानी की व्यवस्था की जाती हैं। राजगढ़ की तलहटी के ग्रामीण इन पर्यटकों को स्थानीय प्राचीन वस्तुएँ बेचते हैं।राजगढ़ किला पुणे घूमने की जानकारी और इसके प्रमुख पर्यटन स्थल - Rajgad Fort Pune Information In Hindi https://hindi.holidayrider.com/rajgad-fort-pune-information-in-hindi/amp/ Holidayrider.Com 8 नवम्बर 2020 21 अगस्त 2019 मई 2026 InternetArchiveBot
चित्र दीर्घा
इन्हें भी देखें
भारत के दुर्ग
सन्दर्भ
श्रेणी:ऐतिहासिक इमारतें
श्रेणी:महाराष्ट्र का इतिहास
श्रेणी:महाराष्ट्र
श्रेणी:पुणे
श्रेणी:राजगढ़ ज़िला
श्रेणी:भारत में दुर्ग