411 REFERENCE · Wikipedia
दिल्ली परिवहन निगम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दिसम्बर 2011
दिल्ली परिवहन निगम Delhi Transport Corporation logo.png 1948 05 01 DTC Headquarters, I.P. Estate, New Delhi 110002 दिल्ली, एनसीआर स्थानीय दर्शनीय स्थल
अंतरराज्यीय बस सेवा
अंतरराज्यीय बस सेवा JNNURM 37 https://dtc.delhi.gov.in/depot-locator Depot Locator - DTC dtc.delhi.gov.in Delhi Transport Corporation 11 April 2024 टाटा-मार्कोपोलो ए/सी स्टारबस
टाटा-मार्कोपोलो नॉन ए/सी क्लस्टर बस
टाटा-मार्कोपोलो गैर-ए/सी स्टारबस
अशोक लीलैंड ULF नॉन-एसी
अशोक लेलैंड यूएलएफ एसी 2.52 million daily as of 2022-23 सीएनजी
इलेक्ट्रिक दिल्ली सरकार कैलाश गहलोत dtc.delhi.gov.in
thumb|right|250px|दिल्ली परिवहन निगम की दो बसें, पीछे खड़ी है एक पुरानी हरी-पीली बस और आगे हैं नई हरे रंग की बस
thumb|दिल्ली परिवहन निगम की एक परंपरागत बस
thumb|दिल्ली परिवहन निगम टाटा गैर वातानुकूलित बस
thumb|दिल्ली परिवहन निगम टाटा वातानुकूलित बस
दिल्ली परिवहन निगम या दिपनि दिल्ली की सरकारी जन-परिवहन सेवा है। यह विश्व की सबसे बड़ी बस सेवा है जो पूर्णतया संपीडित प्राकृतिक गैस से चलती है। यह दिल्ली के अंदर और आस-पास के प्रदेशों के कई नगरों तक बसें चलाती है। यह दिल्ली और लाहौर के बीच चलने वाली ऐतिहासिक बस सेवा भी चलाती है। दिल्ली परिवहन निगम की शुरुआत मई 1948 में की गई। यह आजकल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की सरकार के अंतर्गत आती है। इसे आम बोलचाल में डीटीसी भी कहा जाता है (अंग्रेजी Delhi Transport Corporation, DTC से)।
मार्ग
दिल्ली के अंदर चलने वाली बसें 34 डिपो से चलती हैं और अन्तर्राज्यीय बसें तीन अन्तर्राज्यीय बस अड्डों से चलती हैं, जोकि कश्मीरी गेट, सराय काले खां और आनन्द विहार पर हैं। ये बसें सुबह से प्रारंभ होकर अनेक मार्गों पर रात 10:30 तक चलती रहती हैं। इनमें से प्रमुख मार्ग है मुद्रिका और बाहरी मुद्रिका, जो कि मुद्रिका मार्ग या महात्मा गांधी मार्ग और बाहरी मुद्रिका मार्ग पर हैं।
मेट्रो शाखापथ बसें
मेट्रो के आगमन के बाद दिल्ली परिवहन निगम के बस सेवा में बहुत बड़ी परिवर्तन आई है। दिल्ली शहर को लोगों के साथ और भी अच्छे ढंग से जोड़ने के लिए दिल्ली परिवहन निगम, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को मदद कर रही है। मेट्रो रेल दिल्ली के कई बड़ी जगहों को जोड़ता है और वहाँ से दिल्ली परिवहन निगम के बसें मेट्रो स्टेशनों के आसपास के इलाकों को जोड़ता है जिससे लोगों को बहुत सुविधा होती है।
उच्च क्षमता बस
हाल ही में दिल्ली परिवहन निगम ने उच्च क्षमता बसें चलाई हैं जिनमें लाल रंग की वातानुकूलित बसें शामिल हैं। साथ ही दिल्ली मेट्रो को जोड़ती हुई बसें भी चलाई गई हैं ताकि मेट्रो के यात्रियों को आगे यात्रा करने में सुविधा हो।
दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने के लिए बसें
हाल ही में, दिल्ली परिवहन निगम ने दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने के लिए बड़ी संख्या में विशेष बसें दिए हैं जो लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट से दिल्ली शहर और उसके आसपास के नगरों और शहरों तक ले जाते हैं।
बाहरी कड़ियाँ
आधिकारिक जालस्थल
श्रेणी:दिल्ली
श्रेणी:दिल्ली में परिवहन
श्रेणी:दिल्ली में यातायात
श्रेणी:भारत के राज्य सड़क परिवहन निगम