411 REFERENCE · Wikipedia
कुम्भलगढ़ वन्य अभयारण्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कुम्भलगढ़ वन्य अभयारण्य (Kumbhalgarh Wildlife Sanctuary) भारत के राजस्थान राज्य में स्थित एक वन्यजीव अभयारण्य है। यह 611 kमी2 (6.58×109 वर्ग फुट) के क्षेत्रफल पर विस्तारित है। यह अभ्यारण्य अरावली पर्वतमाला को ढकते हुए राजसमन्द, उदयपुर और पाली ज़िलों पर फैला हुआ है।
== विवरण ==
इनका नाम कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य उदयपुर में स्थित ऐतिहासिक दुर्ग कुम्भलगढ़ दुर्ग पर रखा गया है जिसका निर्माण महाराणा कुम्भा ने करवाया था। इस अभ्यारण्य में जीव जन्तुओं में भेड़िया, जंगली बिल्ली, तेन्दुआ, भालू , चौसिंगा (चार सिंघों वाला), नीलगाय, चिंकारा और खरगोश इत्यादि देखने को मिलते हैं। यहाँ पर विभिन्न प्रकार के पक्षियों को भी देखा जा सकता है जिसमें मोर, बत्तख इत्यादि हैं।
== इन्हें भी देखें ==
कुम्भलगढ़ दुर्ग
== सन्दर्भ ==