411 REFERENCE · Wikipedia
पाटीदारी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
''पाटीदारी'' बोली , जो मध्यप्रदेश के निमाड़ स्थित बावन खेड़ा के पाटीदार समुदाय द्वारा बोली जाने वाली बोली है। इस बोली की लिपि देवनागरी है और यह गुजराती भाषा से काफी मिलती-जुलती है। पाटीदारों के अनुसार यह [गुजराती]] का ही एक टूटा-फूटा रूप है, जिसमें 17वीं सदी में गुजरात से भागे पाटीदारों द्वारा कुछ थोड़ा अंतर प्रतिपादित किया गया। इसका अपना कोई लिखित साहित्य अभी तक उपलब्ध नहीं है किंतु मौखिक साहित्य की इसमें भरमार है, जिसे पाटीदारों द्वारा अपने सामुदायिक कार्यक्रमों यथा शवयात्रा, विवाह, गम्मत आदि में गाया अथवा सुनाया जाता है। इसमें बच्चों के लिए मनोरंजक कथाओं का भी विपुल भंडार है , जिसे पाटीदारी में वार्ता कहा जाता है।
सन्दर्भ