411 REFERENCE · Wikipedia
वोर्फ (रोग)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वोर्फ अथवा ओर्फ (Orf) पशुजन्यरोग प्रकार का फार्मयार्ड पॉक्स (खेतों और घास में होने वाला रोग) है। इससे मुख्यतः भेड़ और बकरी की त्वचा में फुंसियाँ हो जाती हैं लेकिन कभी-कभी यह मानव हाथों में भी हो जाता है। फुंसी का केन्द्र लाल रंग का होता है और उसके चारों तरफ पीला चक्र बन जाता है। यह फुटने से पहले कई सप्ताह तक बना रह सकता है और फिर या तो ठीक हो जाता है या फिर कणिकागुल्म (सही नहीं होने के बाद की खराब त्वचा) छोड़ देता है। आमतौर पर केवल एक ही बिना दर्द वाला घाव बनता है लेकिन कई बार एक से अधिक भी हो सकते हैं। लसीकापर्व में सूजन भी आ सकती है।
यह पैरापोक्सवाइरस के कारण से होता है। यह मनुष्यों में तब हो सकता है जब वो संक्रमित जानवरों या दूषित वस्तुओं को सम्भालते हैं। एक तिहाई मामलों में बहुरूपीत्वग्रक्तिमा हो सकता है। एक बार ठीक होने के बाद भी व्यक्ति पुनः संक्रमित हो सकता है।
आम तौर पर एक बार संक्रमित होने के बाद उपचार के सीमित विकल्प होते हैं। घाव पर सिडोफोविर की सुई लगाने या इमिक्विमोड लगाने के साथ अध्ययन किया गया है। हालांकि कभी-कभी फुंसियों का निकलना आवश्यक होता है। भेड़ों में ऑर्फ़ को रोकने के लिए काम आने वाला टीका बनाया जा चुका है और यह मनुष्यों में रोग का कारण बनता है।
यह रोग विश्वभर में पशुधन को प्रभावित करता है। अक्टूबर 2019 और मई 2020 के बीच दक्षिण-पश्चिम इथोपिया में इसका प्रकोप सामने आया।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==