411 REFERENCE · Wikipedia
महेन्द्र कुमार सिंह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डॉ. महेंद्र सिंह 250px डॉ. महेंद्र सिंह जल शक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार 2019 2022 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
ग्राम विकास एवं समग्र ग्राम विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार 2019 विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश सरकार 2017 2012 प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा 2001 प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी 2010 राष्ट्रीय मंत्री, भारतीय जनता पार्टी 2015 असम राज्य प्रभारी भारतीय जनता पार्टी 2014 प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी 2019 1967 03 15 yes उत्तर प्रदेश हिन्दू भारतीय शिक्षक एवं राजनीतिज्ञ
डॉ. महेन्द्र सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो उत्तर प्रदेश राज्य में वर्ष २०१२ से विधान परिषद् के सदस्य हैं। वो प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री रहे हैं।प्रदेश में जल शक्ति विभाग का गठन, मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह को मिला प्रभार https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/lucknow-water-power-department-formed-in-the-state-minister-dr-mahendra-singh-got-charge-nodkp-2349460.html न्यूज़ १८ २२ अगस्त २०१९ १० अप्रैल २०२० https://web.archive.org/web/20190914031334/https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/lucknow-water-power-department-formed-in-the-state-minister-dr-mahendra-singh-got-charge-nodkp-2349460.html 14 सितंबर 2019 dead उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के ग्राम करमाही में 15 मार्च 1967 को जन्म हुआ। लखनऊ में उच्च माध्यमिक शिक्षा पूर्ण होने के उपरान्त लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक, एम0ए0 व पी0एच0डी की शिक्षा पूरी की। छात्र राजनीति के माध्यम से राजनीतिक जीवन में प्रवेश किया। वर्ष 2007 में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं वर्ष 2010 में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने। वर्ष 2012 से लगातार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। वर्ष 2014 में असम राज्य के भाजपा के प्रभारी नियुक्त हुए एवं वर्ष 2015 में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त हुए।http://www.upvidhanparishad.nic.in/dalwaqr%20sadasya.htm विभिन्न दलों के सदस्यों के नाम Oct 7, 2022 live वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में इनके अथक प्रयासों से भाजपा ने प्रचंड व ऐतिहासिक जीत हासिल कर पहली बार उत्तर पूर्वी भारत के राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के संयोजक रहे जिससे पार्टी को अभूतपूर्व जनसमर्थन प्राप्त हुआ। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, ग्राम विकास एवं समग्र ग्राम विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के दायित्व का भी निर्वहन किया एवं वर्ष 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। https://www.newsnationtv.com/states/uttar-pradesh/uttar-pradesh-jal-shakti-minister-mahendra-singh-full-profile-biography-179829.html डॉ. महेंद्र सिंह: काम के आधार पर BJP ने दिया जबरदस्त प्रमोशन, यहां पढ़ें बायोग्राफी Oct 7, 2022 live इन्ही के कार्यकाल में दशकों से लंबित विभिन्न परियोजनाओं जैसे- सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना, अर्जुन सहायक परियोजना, पहाड़ी बांध परियोजना, पथरई बांध परियोजना, रसिन बांध परियोजना, अयोध्या में राम की पैड़ी रिमोडलिंग की परियोजना, एवं एक दर्जन से अधिक बर्षों में परियोजनाओं को पूर्ण किया गया। जिससे 21.5 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता बढी तथा पचास लाख किसान लाभान्वित हुए। इन्ही के कार्यकाल में वर्षाें से लंबित केन बेतवा लिंक नहर परियोजना का मध्य प्रदेश के साथ डण्व्ण्न् हस्तांतरित हुआ। ग्राम विकास एवं समग्र ग्राम विकास विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भारत सरकार द्वारा 2018 में 12 राष्ट्रीय पुरस्कारों से एवं 2019 में 24 राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। https://www.indiatvnews.com/profile/dr-mahendra-singh Dr Mahendra Singh Oct 7, 2022 live https://hindi.news18.com/news/nation/mahendra-singh-considered-beloved-of-bjp-gets-big-responsibility-in-every-election-4014721.html भाजपा के लाडले माने जाने हैं महेंद्र सिंह, हर चुनाव में मिलती है बड़ी जिम्मेदारी Oct 7, 2022 liveजुलाई 2026 InternetArchiveBot
जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री के कार्यकाल में उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का सुपरिणाम रहा कि वर्ष 2022 में देश में जल के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य जैसे - सिंचाई, बाढ़, लघु सिंचाई, नमामि गंगे, अटल भूजल योजना, जल जीवन मिशन, कैच द रेन आदि में उत्कृष्ट कार्य करने के कारण देश में उत्तर प्रदेश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जिसके लिए जल के क्षेत्र में सबसे बड़ा पुरस्कार राष्ट्रीय जल पुरस्कार एवं अन्य सात राष्ट्रीय पुरस्कार महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा उत्तर प्रदेश को दिए गये। https://www.amarujala.com/lucknow/uttar-pradesh-gets-third-national-water-award यूपी : उत्तर प्रदेश को मिला तीसरा राष्ट्रीय जल पुरस्कार, राज्य स्तरीय श्रेणी में अव्वल रहा सूबा Oct 7, 2022 live
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1810697 राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद 29 मार्च, 2022 को तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित करेंगे. उत्तर प्रदेश, राजस्थान और तमिलनाडु राज्यों ने सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया है. राष्ट्रपति जल शक्ति अभियान - कैच द रेन 2022 अभियान का भी शुभारम्भ करेंगे, जो 30 नवंबर, 2022 तक जारी रहेगा Oct 7, 2022 live
प्रारंभिक जीवन
डॉ. महेन्द्र सिंह का जन्म भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के जिला प्रतापगढ़ के ग्राम- करमाही में 15 मार्च 1967 हुआ। इनका जन्म एक क्षत्रिय परिवार में हुआ। इनके पिता का नाम श्री रामदास सिंह एवं माता का नाम श्रीमती इन्दुमती सिंह था। वे क्षेत्र के एक कृषक परिवार में जन्में थे एवं इन्होनें लखनऊ विश्वविघालय स्नातक, एम0ए0, प्राचीन भारतीय इतिहास में पी0एच0डी0 की शिक्षा प्राप्त कर डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। लगभग 16 वर्ष की आयु से संघ परिवार से जुड़े हुए हैं एवं लखनऊ विश्वविघालय में अध्यापन का कार्य किया। ओजस्वी छवि एवं परिश्रमी व्यक्तित्व के साथ वर्ष 1990 में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य बनें। https://www.newsnationtv.com/states/uttar-pradesh/uttar-pradesh-jal-shakti-minister-mahendra-singh-full-profile-biography-179829.html डॉ. महेंद्र सिंह: काम के आधार पर BJP ने दिया जबरदस्त प्रमोशन, यहां पढ़ें बायोग्राफी Oct 7, 2022 live
राजनीतिक जीवन
डॉ. महेंद्र सिंह की राजनीतिक यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और उसके छात्र संगठन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के साथ शुरू हुई:
प्रारंभिक वर्ष और स्थानीय शासन
1987–1989: वर्ष 1987 में वे आरएसएस के स्वयंसेवक बने और 1989 में एबीवीपी कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हुए।
1992–1994: उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) में विभिन्न पदों पर कार्य किया, जिसमें विभाग संयोजक (1992) और लखनऊ में मंडल अध्यक्ष (1994) का पद शामिल है।
1995: वे लखनऊ नगर निगम के गुरु नानक नगर वार्ड से पार्षद चुने गए।
प्रदेश नेतृत्व और विधान परिषद
सिंह ने भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक स्तर पर अपनी पहचान बनाई:
2000: उन्हें भाजयुमो (BJYM) का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
2006–2007: उन्होंने भाजपा उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सचिव (2006) और उसके बाद प्रदेश महासचिव (2007) के रूप में कार्य किया।
2012–वर्तमान: वे 2012 में पहली बार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य चुने गए। इसके बाद वे 2018 और 2024 में लगातार दूसरी और तीसरी बार निर्वाचित हुए।
राष्ट्रीय भूमिकाएं और चुनाव प्रबंधन
डॉ. सिंह को गैर-पारंपरिक क्षेत्रों में भाजपा के विस्तार के लिए एक प्रमुख रणनीतिकार माना जाता है:
असम: 2014 में उन्हें असम का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व में भाजपा ने 2016 के विधानसभा चुनाव में पहली बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी राज्य का कार्यभार संभाला।
त्रिपुरा और मध्य प्रदेश: 2022 में उन्होंने त्रिपुरा के चुनाव प्रभारी के रूप में कार्य किया। 2024 में, उन्हें मध्य प्रदेश का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया, जहाँ उन्होंने लोकसभा चुनाव अभियान का निरीक्षण किया।
मंत्रिपद का कार्यकाल
डॉ. सिंह ने योगी आदित्यनाथ सरकार में दो महत्वपूर्ण कैबिनेट विभागों का कार्यभार संभाला है:
ग्रामीण विकास मंत्री (2017–2019)
उनके कार्यकाल के दौरान, विभाग ने 2018 में भारत सरकार से 12 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए। ये पुरस्कार प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) और मनरेगा (MNREGA) जैसी योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के लिए दिए गए थे।
जल शक्ति मंत्री (2019–2022)
उत्तर प्रदेश के पहले जल शक्ति मंत्री के रूप में, उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत "हर घर जल" योजना का नेतृत्व किया। उनका मुख्य ध्यान बुंदेलखंड और विंध्याचल जैसे जल-संकट वाले क्षेत्रों में पाइप के माध्यम से पेयजल पहुँचाने पर रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ समन्वय
डॉ. महेंद्र सिंह के प्रशासनिक कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। 2018 में विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान, उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 12 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए। उन्होंने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ग्रामीण विकास के विजन को दिया।
नवंबर 2023 में राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी और डॉ. सिंह के बीच हुई एक विस्तृत बातचीत का वीडियो चर्चा में रहा, जो उनके बीच के समन्वय को दर्शाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी असम जैसे चुनौतीपूर्ण राज्यों में परिणाम देने के लिए एक "समर्पित कार्यकर्ता" के रूप में उनकी सराहना की है।
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के राजनीतिज्ञ
श्रेणी:उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य
ग्रहित पदभार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ - वर्ष 1987
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद - 1988
पार्षद गुरूनानक वार्ड, आलमबाग, लखनऊ - 1995
प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा - वर्ष 2001
प्रभारी भारतीय जनता युवा मोर्चा (मध्य प्रदेश व बिहार)
कमल कल्ब संयोजक, राष्ट्रीय युवा मोर्चा - वर्ष 2004
अवध क्षेत्र मंत्री, भारतीय जनता पार्टी - वर्ष 2005
प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी - वर्ष 2007
प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी - वर्ष 2010
राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, भारतीय जनता पार्टी - वर्ष 2012
विधान परिषद सदस्य - वर्ष 2012 से लगातार
असम राज्य प्रभारी, भारतीय जनता पार्टी - वर्ष 2014
राष्ट्रीय मंत्री, भारतीय जनता पार्टी - वर्ष 2015
राज्य मंत्री - स्वतंत्र प्रभार - ग्राम विकास एवं समग्र विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य - वर्ष 2017 से 2019
कैबिनेट मंत्री - जलशक्ति मंत्रालय - वर्ष 2019 से वर्ष 2022
बाहरी कड़ियाँ
bjpdrmahendra
BjpDrMahendraSingh
drmahendrasinghbjp
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय_जनता_पार्टी_के_राजनीतिज्ञ
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के राजनेता
श्रेणी:उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य
श्रेणी:विधायक
श्रेणी:1967 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग