411 REFERENCE · Wikipedia
२०१९ क्रिकेट विश्व कप फाइनल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
२०१९ क्रिकेट विश्व कप फ़ाइनल 300px २०१९ क्रिकेट विश्व कप न्यूजीलैंड NZL 40px इंग्लैंड ENG 40px २४१/८ ५० ओवर २४१ ५० ओवर १४ जुलाई २०१९ लॉर्ड्स लंदन बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) इंग्लैंड कुमार धरमसेना (श्रीलंका, ग्राउंड पर)मराइस इरासमस (दक्षिण अफ्रीका, ग्राउंड पर )रोड टकर (ऑस्ट्रेलिया, टीवी अंपायर)अलीम डार (पाकिस्तान, रिजर्व अंपायर) ३०,००० २०१५ २०२३
क्रिकेट विश्व कप फाइनल, एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट, २०१९ क्रिकेट विश्व कप का फाइनल है, जो १४ जुलाई २०१९ को लॉर्ड्स, इंग्लैंड में खेला गया।England lands Cricket World Cup http://news.bbc.co.uk/sport1/hi/cricket/4956010.stm BBC Sport 30 April 2006 30 April 2006 https://web.archive.org/web/20170908172004/http://news.bbc.co.uk/sport1/hi/cricket/4956010.stm 8 सितंबर 2017 live England awarded 2019 World Cup http://www.espncricinfo.com/ci/content/story/245814.html ESPNcricinfo 30 April 2006 https://web.archive.org/web/20110101145331/http://www.espncricinfo.com/ci/content/story/245814.html 1 जनवरी 2011 live https://www.bbc.co.uk/sport/0/cricket/33296828 Cricket World Cup 2019 to stay at only 10 teams BBC Sport 26 June 2015 26 June 2015 https://web.archive.org/web/20150629081421/http://www.bbc.co.uk/sport/0/cricket/33296828 29 जून 2015 live https://www.icc-cricket.com/news/650164 Cricket World Cup: The Final 10 23 March 2018 International Cricket Council https://web.archive.org/web/20190114210201/https://www.icc-cricket.com/news/650164 14 जनवरी 2019 live https://www.bbc.co.uk/sport/cricket/43903877 2019 World Cup: London Stadium not one of 11 tournament venues BBC Sport 26 April 2018 26 April 2018 https://web.archive.org/web/20180426132305/https://www.bbc.co.uk/sport/cricket/43903877 26 अप्रैल 2018 live https://www.icc-cricket.com/media-releases/672392 ICC Cricket World Cup 2019 schedule announced 26 April 2018 https://web.archive.org/web/20190515183725/https://www.icc-cricket.com/media-releases/672392 15 मई 2019 live यह पांचवीं बार मौका है जब लॉर्ड्स में विश्व कप का फाइनल मुक़ाबला खेला गया। इस मुक़ाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को सुपर ओवर के अनुसार हराया और पहली बार विश्व विजेता बना।
फ़ाइनल
१४ जुलाई को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स में खेला गया। न्यूजीलैंड की टीम २०१५ में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार चुकी थी।
इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट २९ रन पर गिर गया। मार्टिन गप्टिल १९ रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बाद हेनरी ने न्यूजीलैंड की तरफ से अर्धशतकीय पारी खेली।
न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन ने ३० रन की पारी खेली और टीम का स्कोर ५० ओवर में २४१ रन तक पहुंचाया। वहीं इसके बाद मेजबान टीम इंग्लैंड ने बल्लेबाजी शुरू की और पहला विकेट महज २८ रन पर गिर गया। पहले विकेट के रूप में जेसन रॉय १७ रन बनाकर आउट हो जाते हैं। एक समय इंग्लैंड की टीम ने ९० रन के भीतर ४ विकेट खो दिए थे लेकिन बाद में हरफनमौला क्रिकेटर बेन स्टोक्स और जोस बटलर ने पारी को संभाला और दोनों ने अर्धशतक पूरे किए। स्टोक्स अंत तक ८४ रन बनाकर नाबाद रहे।
इंग्लैंड को आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए २४ रन की जरूरत थी और अंतिम ओवर में १५ रन की लेकिन टीम १४ रन ही बना सकी और मुक़ाबला टाई हो गया। फिर मैच का परिणाम सुपर ओवर से तय हो पाया।
सुपर ओवर में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए १५ रन बनाए। इसके बाद न्यूजीलैंड टीम ने बल्लेबाजी की और वो भी इतने ही रन बना पाती है लेकिन ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीम इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया। इंग्लैंड ने इस मैच में २६ बाउंड्री लगाई जबकि न्यूजीलैंड ने १७।
स्कोरकार्ड
#eee match48 14 जुलाई 2019 NZ ENG 241/8 (50 ओवर्स) 15/1 (सुपर ओवर) 241 (50 ओवर्स) 15/0 (सुपर ओवर) मैच टाईसुपर ओवर टाई
स्कोरकार्ड इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाई थी। उन्होंने 26 बाउंड्री लगाई थी जबकि न्यूजीलैंड ने 17 बाउंड्री लगाई थी जिसके चलते इंग्लैंड इस मैच को जीत गया। लॉर्ड्स, लंदन
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
आधिकारिक 2019 विश्व कप साइट
क्रिकेट विश्व कप icc-cricket.com पर
श्रेणी:2019 क्रिकेट विश्व कप
श्रेणी:क्रिकेट विश्व कप फाइनल
श्रेणी:लंदन में खेल
श्रेणी:२०१९ में क्रिकेट