411 REFERENCE · Wikipedia
अड्यार नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अड्यार नदी Adyar Riverஅடையார் ஆறு Adyar_estuary.jpg 250 चेन्नई में अड्यार नदी India भारत में नदीमुख देश राज्य तमिल नाडु नगर चेन्नई 42 km mi km on अड्यार, चेन्नई चेम्बरमबाक्कम झील कांचीपुरम ज़िला, तमिल नाडु बंगाल की खाड़ी चेन्नई, तमिल नाडु 204 sqmi on
अड्यार नदी (Adyar River) भारत के तमिल नाडु राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह चेन्नई के बीच से निकलने वाली तीन नदियों में से एक है - अन्य दो कोसस्तलैयार नदी और कूवम नदी हैं। इसकी उत्पत्ति कांचीपुरम ज़िले की चेम्बरमबाक्कम झील में होती है, और इसमें आगे चलते हुए 200 से अधिक जलाशयों और झीलों का जल सम्मिलित होता है। पूर्वोत्तर दिशा में लगभग 42 किमी बहने के बाद, यह ज्वारनदीमुख (एस्चुएरी) विधि से बंगाल की खाड़ी में बह जाती है।"Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394"Tamil Nadu, Human Development Report," Tamil Nadu Government, Berghahn Books, 2003, ISBN 9788187358145
विवरण
अड्यार नदी चेन्नई की पारिस्थितिकी में योगदान देती है। अत्यधिक प्रदूषण के बावजूद इस नदी में मतस्य पालन और नौकायन होता है यह नदी अपने धारा प्रवाह में ४० सरोवरों और झीलों से पानी लेती चलती है। इसके अलावा बहुत सी छोटी धाराएं एवं शहरों का वर्षा-जल भी इसमें ही मिलता है। चेन्नई शहर का अधिकांश मल निकास अड्यार और कूवम नदी में ही होता है।
चित्रदीर्घा
इन्हें भी देखें
चेम्बरमबाक्कम झील
कूवम नदी
चेन्नई
बहरी जोड़
अन्ना विश्वविओद्यालय ने नदियों की जल गुणवत्ता पर शोध आरंभ किया
बांढ में जल को पुनर्चक्रीकरण हेतु रोकें
चार्ली बर्ड पर अड्यार नदी
ब्रोडी कैसल मद्रास
सन्दर्भ
श्रेणी:तमिल नाडु की नदियाँ
श्रेणी:चेन्नई का भूगोल