Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

क्लोनडिके

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|क्लोनडिके का मानचित्र क्लोनडिके कनाडा के उत्तर-पश्चिम यूकॉन प्रदेश में स्थित ८०० वर्ग मील का भूभाग जिसमें अनेक सोने उत्पन्न करनेवाले स्थल स्थित हैं। यहाँ १८९५ में राबर्ट हैंडरसन ने सर्वप्रथम गोल्ड बाटम में सोने की खान का पता लगाया। १७ अगस्त १८९६ को जार्ज कार्मैक के साथ मिलकर पहली बार खुदाई की और उस खुदाई में ही अपार सोना प्राप्त हुआ। फिर तो लगभग सारे संसार से लोग धनी बनने की अभिलाषा लेकर इस प्रदेश पर टूट पड़े। जूने और स्कैगवे के नगर रातों रात बस गए। छह महीने के भीतर डाउसन नगर में ५०० घर बन गए और एक वर्ष बीतते बीतते वह संसार का सबसे धनी खदान नगर बन गया। अनेक लोग इस देश तक पहुँचने से पहले ही ठंढ और रोग से मर गए। सोने की खान का पता लगने के दो मास के भीतर ही इस प्रदेश से लगभग ५० लाख डालर सोना प्राप्त हुआ। एक खनिज के संबंध में बताया जाता है कि वह कुछ ही सप्ताह में डेढ लाख डालर कमा कर लौट गया था। क्लोनडिके प्रदेश की जलवायु ध्रुवीय है। वर्ष के सात महीने वहाँ घोर शीत रहता है। यहाँ नाममात्र को अन्न पैदा होता है। मछली तथा अन्य शिकार के जानवर बहुतायत से मिलते हैं। यह देश मध्यारात्रि के सूर्य का देश है। मई के मध्य से अगस्त के प्रथम सप्ताह तक निरंतर दिन बना रहता है। श्रेणी:कनाडा के क्षेत्र