Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इल्मेनाइट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

इल्मेनाइट (Ilmenite) आक्साइड खनिज Ilmenite-155036.jpg Ilmenite from Miass, Ilmen Mts, Chelyabinsk Oblast', Southern Urals, Urals Region, Russia. 4.5 x 4.3 x 1.5 cm iron titanium oxide, Fe Ti O 3 4.CB.05 04.03.05.01 Trigonal H-M symbol: 3 Space group: R3 a = 5.08854(7) Å, c = 14.0924(3) Å: Z=6 Iron-black; gray with a brownish tint in reflected light Granular to massive and lamellar exsolutions in hematite or magnetite Trigonal - rhombohedral {0001} simple, {1011} lamellar absent; parting on {0001} and {1011} Conchoidal to subconchoidal Brittle 5–6 Metallic to submetallic Uniaxial (–) Strong; O = pinkish brown, E = dark brown (bireflectance) Black 4.70–4.79 Opaque weakly magnetic Webmineral dataMineral HandbookIlmenite on Mindat.org thumb|इल्मेनाइट की क्रिस्टल संरचना इल्मेनाइट (Ilmenite) एक खनिज है जो प्रधानतः लौह टाइटनेट है। यह टाइटेनियम-लौह आक्साइड खनिज है जिसका आदर्श सूत्र Fe Ti O 3 है। यह काला या ईस्पात-धूसर (steel-gray) रंग का ठोस है जो थोड़ा-थोड़ा चुम्बकीय गुण रखता है। वाणिज्यिक दृष्टि से इल्मेनाइट, टाइटेनियम का सबसे महत्वपूर्ण अयस्क है।Heinz Sibum, Volker Günther, Oskar Roidl, Fathi Habashi, Hans Uwe Wolf, "Titanium, Titanium Alloys, and Titanium Compounds" in Ullmann's Encyclopedia of Industrial Chemistry 2005, Wiley-VCH, Weinheim. 10.1002/14356007.a27 095 अनेक उद्योगों में टाइटेनियम के उपयोग की वृद्धि होने के कारण इल्मेनाइट के खनन तथा उत्पादन की ओर विश्व के अनेक शक्तिशाली राष्ट्रों का ध्यान आकर्षित हुआ है। यद्यपि इल्मेनाइट आग्नेय एवं परिवर्तित शिलाओं का नितांत सामान्य भाग है, तथापि भारत में समुद्रतटीय बालू के निक्षेपों के अतिरिक्त कोई भी निक्षेप ऐसा नहीं है जहाँ आर्थिक एवं वाणिज्य की दृष्टि से खननकार्य लाभद्रप्रद हो। दक्षिण भारत में तटीय बालू के लगभग १०० मील लंबे भूखंड में, पश्चिमी तट पर क्विलन के उत्तर में नंदीकारिया से कन्याकुमारी तक तथा पूर्वी तट पर किनारे किनारे तिरूनेलवेली जिले में लिपुरूम तक, इल्मेनाइट अधिक मात्रा में पाया जाता है। इल्मेनाइट बालू के साहचर्य में रयूटाइल, ज़िरकन, सिलीमेनाइट तथा मोनाज़ाइट आदि खनिज के रूप में मिलता है। कुछ कम महत्त्व की इल्मेनाइटयुक्त तटीय बालू मालाबार, रामनाथपुरम् , तंजोर, विशाखपत्तनम्, रत्नगिरि तथा गंजाम जिलों में भी मिली है। केरल में इल्मेनाइटयुक्त तटीय बालू को खोदकर समीप के सांद्रण कारखानों को भेज दिया जाता है, जहाँ ९५ प्रतिशत शुद्धता का इल्मेनाइट प्राप्त किया जाता है। इल्मेनाइट का उपयोग आजकल 'टाइटेनियम श्वेत' नामक श्वेत तैल रंग के निर्माण में किया जाता है। टाइटेनियम श्वेत 'सफेदा' (लेड सल्फेट) से भी अधिक श्वेत होता है। इसका और इसके यौगिकों का उपयोग तैल रंगों के अतिरिक्त कागज, चर्म, सूती कपड़े, रबर, प्लैस्टिक आदि अनेक उद्योगों में होता है। धात्विक टाइटेनियम का उपयोग विशेष प्रकार के इस्पात के निर्माण में किया जाता है। उत्पादन-विश्व में इल्मेनाइट उत्पादन की दृष्टि से भारत का स्थान दूसरा है। सन्दर्भ श्रेणी:खनिज