Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एकॉर्ड मेट्रोपॉलिटन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एकॉर्ड मेट्रोपोलिटन भारत के चेन्नई में स्थित एक पांच सितारा होटल है। जी इन चेट्टी रोड, टी नगर में स्थित यह होटल शुरू में ट्रेडर्स (व्यापारी) होटल के रूप में खोला गया था। इस होटल के निर्माण में ₹१०० करोड़ की लागत आई थी। १३ मंजिल वाले इस होटल में एक राष्ट्रपति सूट, तीन स्टूडियो अपार्टमेंट, छह डीलक्स सुइट और नौ एकॉर्ड क्लब कमरे सहित १६२ कमरे हैं। प्रत्येक कमरे का न्यूनतम आकार ३० वर्ग मीटर है। इस होटल में भोजन और मनोरंजन की चार सुविधाएं उपलब्ध है जिनके नाम है सीज़न्स कैफे, रॉयल इंडियाना ( एक समकालीन भारतीय रेस्तरां जो नवंबर २०११ में खोला गया); जोडिएक (होटल बार); और परगोला एक रूफटॉप बार जो १५ वीं मंजिल पर है। इस होटल में तीन बैंक्वेट हॉल है जिनके नाम निम्नलिखित है क्रिस्टल, पन्ना और नीलम। जिनमें १००० मेहमानों को समायोजित किया जा सकता है। इस होटल के एक ५१६ वर्ग मीटर का एक बॉलरूम हैं जो दो कमरों में विभाजित किया जा सकता है। इसकी डिजाइनिंग में भव्य सीढ़िया, इतालवी संगमरमर, और सोने की पत्ती का काम शामिल हैं। == स्थान == यह ५-सितारा संपत्ति जीएन चेट्टी रोड पर स्थित है। टी नगर (लगभग २ मी), कोडमबक्कम, अमेरिका दूतावास (लगभग ३ मी),और थाउजेंड लाइट्स (हजार रोशनी) इसके पास के मुख्य स्थान हैं। इसके अलावा सैन्थोम बेसिलिका, मरीना बीच और फोर्ट सेंट जॉर्ज भी पास में ही हैं। चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा यहाँ से लगभग: १४ किमी दूर है व चेन्नई रेलवे स्टेशन लगभग: १० किमी। == सन्दर्भ ==