411 REFERENCE · Wikipedia
मीठा जल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जुलाई 2014जुलाई 2014मीठा जल अथवा ताजा जल प्राकृतिक रूप से पृथ्वी पर पाया जाने वाला वह पानी है जो समुद्री और समुद्रतटीय लैगूनों के नमक मिश्रित जल से अलग है। इसे ऐसे जल के रूप में परिभाषित किया जाता है जिसमें 0.5 भाग प्रति हजार से कम लवण घुले हुए हों।http://wwf.panda.org/about_our_earth/about_freshwater/ Water:our rivers, lakes and wetlands 31 अगस्त 2014 https://web.archive.org/web/20140828080744/http://wwf.panda.org/about_our_earth/about_freshwater/ 28 अगस्त 2014 live
यह पृथ्वी पर कई रूपों में पाया जाता है जैसे हिम टोपियों के रूप में ध्रुवीय क्षेत्रों में या ऊंचे पर्वतों पर, नदियों में प्रवाहित धरातलीय जल, जमीन के नीचे स्थित भूगर्भिक जल, मिट्टी में उपलब्ध नमी के रूप में मृदा जल, झीलों तालाबों और पोखरों में स्थित जल इत्यादि के रूप में।
वस्तुतः मीठा जल या ताजा जल शब्द समुद्री खारे जल से अलग सारा जल है जो पृथ्वी पर पाया जाता है।
यह पेय जल का समानार्थी नहीं है और पेय जल इसका एक हिस्सा मात्र है। वास्तव में पृथ्वी पर उपलब्ध मीठे जल का काफ़ी हिस्सा पीने योग्य नहीं है क्योंकि उसमें रासायनिक अथवा जैविक दूषण पाया जाता है।
सन्दर्भ
श्रेणी:पर्यावरणश्रेणी:संसाधन
श्रेणी:जल संसाधन
*