Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नेपाल का ध्वज

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नेपाल संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य Flag of Nepal.svg yes 111000 111000 normal Mirror 1962 12 16 yes दो त्रिकोणों से बना लाल मैदान और नीली रूपरेखा वाला अवतल पंचकोण; ऊपरी भाग में श्वेत अर्धचन्द्र से निकलते आठ किरण और निचले भाग बारह किरणों वाला सूर्य। Part-1(8) National symbol Constitution of Nepal 2015 http://www.lawcommission.gov.np/en/archives/985 Nepal Law Commission en-US 2020-05-22 4 June 2020 https://web.archive.org/web/20200604162030/http://www.lawcommission.gov.np/en/archives/985 live पृथ्वी नारायण शाह (मूल)शंकरनाथ रिमाल (वर्तमान) नेपाल का राष्ट्रीय ध्वज लाल, श्वेत और नीले रंगों का अवतल पंचकोणीय ध्वज है। विश्व में एक और ध्वज है जो चौकोर नही है। वह है अमेरिका के ओहाइयो का। नेपाल के राष्ट्रीय झण्डे के ऊपर वाले त्रिकोण में एक अर्ध चाँद और नीचे वाली त्रिकोण में एक सूर्य अंकित है। जिसका मतलब बताया जाता है कि जब तक सूरज-चाँद रहेगा तब तक पृथ्वी पर नेपाल का अस्तित्व रहेगा। इस ध्वज के किनारे नीले रंग के किनारे लगे हैं जो शान्ति का प्रतिक है। ध्वज के बीच का भाग गहरे लाल रंग का है जो नेपाल का राष्ट्रीय रंग है। नेपाल का राष्ट्रीय पुष्प गुराँस भी इसी रंग का है। गहरा लाल विजय का भी प्रतिक है।mais oui c’est clair 1962 तक नेपाल के झण्डे पर चाँद और सूरज पर चेहरे बने होते थें। ध्वज का आधुनिकीकरण करने के लिए ध्वज के चन्द्र और सूर्य पर से चेहरे को हटा दिया गया लेकिन फिर भी राजा अपने ध्वज पर चाँद और सूरज पर चेहरे का प्रयोग राजतन्त्र समाप्त होने (2008) तक करता रहा। इस ध्वज को 16 दिसम्बर 1962 को अपनाया गया जब देश का नया संविधान लिखा गया। यह अनोखा त्रिकोणीय ध्वज शताब्दियों से नेपाल में प्रयोग में चलता रहा लेकिन द्वि त्रिकोणिय ध्वज का इस्तेमाल 19 वीं शताब्दी से चलन में आया। ध्वज के आज का स्वरुप इसके प्राथमिक स्वरुप से लिया गया है जिसका प्रयोग 2000 साल पहले से हो रहा है। प्रतीकवाद सभी छोटे रियासतों को एकीकरण करने के बाद पृथ्वीनारायण शाह ने इस ध्वज को अपनाया। वर्तमान समय में ध्वज के सिद्धान्त में परिवर्तन आ गया है। नीले किनारे वर्तमान में शान्ति और एकता का प्रतिक बन गया है। गहरा लाल नेपाल का राष्ट्रिय रंग है और यह नेपालियों कि विरता भी प्रदर्शित करता है। दो त्रिकोण हिमालय पर्वत को प्रदर्शित करता है। इस पर खगोलीय पिण्ड जो दर्शाये गये हैं। वे स्थायीत्व का प्रतीक हैं, उन्हे आशा है कि जब तक सूर्य और चाँद रहेंगे तब तक नेपाल का अस्तित्व रहेगा। चाँद यह भी दर्शाता है कि नेपाली लोग शान्तिप्रिय और शान्त मिजाज के होते हैं, जबकि सूर्य दर्शाता है कि नेपाली भयंकर संकल्पवादी होते हैं। चाँद नेपाल के हिमालयी क्षेत्र के ठण्डक को भी दर्शाता है, जबकि सूर्य तराई क्षेत्र के गर्मी को दर्शाता है। एक अन्य व्याख्या है कि: ध्वज कि जो बनावट है। वह नेपाल के मठ-मन्दिरों को भी दर्शाता है। अन्य ध्वज इन्हें भी देखें नेपाल के राष्ट्रिय प्रतिक नेपाल का वृहत मानव ध्वज संदर्भ बाहरी कड़ियाँ http://publicdomainvectors.org/hi नेपालियों ने विश्व का सबसे बड़ा मानव झंडा बनाने का प्रयास किया श्रेणी:राष्ट्रीय ध्वज