Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ज़ूलैंडर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ज़ूलैंडर (Zoolander) 2001 की अमेरिकी हास्य फ़िल्म है।What's With The 'Zoolander' Memes And What's The 'Zoolander Song' On TikTok? https://www.msn.com/en-nz/movies/news/whats-with-the-zoolander-memes-and-whats-the-zoolander-song-on-tiktok/ar-AA15vbfS.html msn.com 28 अप्रैल 2023 इसका निर्देशन बेन स्टिलर ने किया है और वह ही फ़िल्म के मुख्य अभिनेता हैं।Coy Bronte 11 सितंबर 2017 16 years on: What you never knew about Zoolander https://www.news.com.au/entertainment/movies/16-years-on-what-you-never-knew-about-zoolander/news-story/ed99c5eb7a0e601ec029b7fb8272bb2c March 11, 2022 News.com.au फ़िल्म में, डेरेक ज़ूलैंडर (बेन स्टिलर), एक मंदबुद्धि सुपर मॉडल है। फैशन उद्योग के शीर्ष लोग, जैकोबिम मुगातु (विल फेरेल) और डेरेक के एजेंट मॉरी बॉलस्टीन (जेरी स्टिलर) को मलेशिया के प्रधानमंत्री (वुडरो असाई) की हत्या करने के लिए कहा जाता है। मलेशिया के प्रधानमंत्री ऐसे कानून पास करने वाले होते हैं जिससे उनके कारोबार को नुकसान पहुंचेगा। मुगातु और बॉलस्टीन ज़ूलैंडर का ब्रेनवॉश करके उससे हत्या कराने की योजना बनाते हैं। Zoolander faces Malaysian censorship controversy https://www.theguardian.com/film/2001/sep/28/filmcensorship.news 28 सितंबर 2001 द गार्जियन इसी बीच, ज़ूलैंडर के पास कई व्यक्तिगत और करियर समस्याएं बनी हुई हैं। जिनमें से है एक है उसकी गिरती लोकप्रियता। उसका परिवार मॉडलिंग में जाने के लिए उससे निराश है। वह भी अपने असली उद्देश्य को खोजने की कोशिश करता है। क्योंकि उसे लगता है कि वह एक मॉडल नहीं कुछ और बनने के लिए पैदा हुआ है। बाद में, पत्रकार मटिल्डा जेफ़्रीज़ (क्रिस्टीन टेलर) को हत्या की इस योजना के बारे में पता चल जाता है और वह डेरेक ज़ूलैंडर को इसके बारे में सूचित करती है। डेरेक अपने प्रतिस्पर्धी मॉडल हेंसल (ओवेन विल्सन) के साथ मेल-मिलाप कर लेता है। फिर तीनों प्रधानमंत्री की हत्या को रोकने की कोशिश करते हैं। फैशन उद्योग पर व्यंग्य करते हुए इस फिल्म को आलोचकों से आम तौर पर सकारात्मक समीक्षा मिली और यह बॉक्स-ऑफिस पर सफल रही। एक अगली कड़ी, ज़ूलैंडर 2 को फरवरी 2016 में रिलीज़ किया गया था। उसे नकारात्मक समीक्षा मिली। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0196229 ज़ूलैंडर श्रेणी:2001 की फ़िल्में श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्में श्रेणी:अंग्रेज़ी फ़िल्में