Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डिब्रूगढ़

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डिब्रूगढ़ Dibrugarhডিব্ৰুগড় डिब्रूगढ़ India Assam 27.48 95.00 inline, title असम में स्थिति ज़िला डिब्रूगढ़ ज़िला प्रान्त असम देश 154019 2011 भाषा प्रचलित भाषाएँ असमिया भारतीय मानक समय +5:30 108 पिनकोड 7860 XX दूरभाषा कोड +91 - (0) 373 - XX XX XXX AS-06 www.dibrugarh.nic.in thumb|280px|डिब्रूगढ़ का दृश्य thumb|280px|डिब्रूगढ़ में एक चाय बागान डिब्रूगढ़ (Dibrugarh) भारत के असम राज्य के डिब्रूगढ़ ज़िले में स्थित एक शहर है। यह उस ज़िले का मुख्यालय भी है। अहोम भाषा की बुरंजी ऐतिहासिक कृतियों में शहर का नाम ती-फाओ (Ti-Phao) दिया गया है, जिसका अर्थ "स्वर्ग-स्थल" है। http://www.census2011.co.in/district.php District Census 2011 2011-09-30 2011 Census2011.co.in https://web.archive.org/web/20110611224943/http://www.census2011.co.in/district.php 11 जून 2011 live विवरण डिब्रूगढ़ ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा हुआ है और हिमालय की शृंखलाओं के समीप है। यह पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण है और एक ऐतिहासिक शहर है। डिब्रूगढ़ शहर असम के दो मुख्य शहर मैं से एक हैं जिसे एशियाई विकास बैंक से आर्थिक सहायता मिली है।http://www.telegraphindia.com/1111004/jsp/northeast/story_14583534.jsp ADB approves $200m loan for Assam 4 October 2011 https://web.archive.org/web/20180625104122/https://www.telegraphindia.com/1111004/jsp/northeast/story_14583534.jsp 25 जून 2018 live पर्यटन स्थल डिब्रूगढ़ चाय बागानों की एक यात्रा असम की चाय दुनिया भर में जानी जाती है। शहर भर में कई चाय के बागान हैं, जो ब्रिटिश के समय से हैं। यहाँ भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। ब्रह्मपुत्र नदी भारत में ब्रह्मपुत्र नदी विशाल नदियों में से एक मानी जाती है। हर साल यह हिमालय से वृहद रूप में नीचे आती है, शहरों और जंगलों को बाढ़ से ढक लेती है। डिब्रूगढ़ भी ब्रह्मपुत्र के बेहिसाब प्रवाह का एक बड़ा हिस्सा देखता है। फिर भी यह शहर की सुंदरता को बढ़ाती है। डिब्रूगढ़ सतराओं की धार्मिक यात्रा डिब्रूगढ़ के सतरा डिब्रूगढ़ पर्यटन के अभिन्न रूप हैं। अहोम राजाओं द्वारा पीछे छोड़ दी गई सांस्कृतिक धरोहरों सामाजिक, सांस्कृतिक और साथ ही धार्मिक संस्थाओं को सतरा कहा जाता है। यही सतरा ही डिब्रूगढ़ पर्यटन के प्रमुख आकर्षण हैं। दिन्जोय सतरा, कोली आई थान और दिहिंग सतरा घूमे बगैर अधूरी मानी जाती है। कोली आई थान असम में सबसे पुराना 'थान' माना जाता है, वहीं दिन्जोय सतरा और दीहिंग सतरा दोनों इतिहास और विरासत के साथ प्रभावकारी रूप से स्‍थापित हैं। आज ये सतरा असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के मूर्त रूप बन गए हैं। यातायात डिब्रूगढ़ ट्रेनों, विमानों और सड़क परिवहन के माध्‍यम से देश के बाकी हिस्सों से अच्छी तरह जुड़ा है। दिलचस्प बात है कि, देश के पूरबी शहर में डिब्रूगढ़ एक ऐसा शहर है जहां रेलवे स्टेशन है। यहां पर एक हवाई अड्डा भी है। मौसम डिब्रूगढ़ में साल भर एक सुखद मौसम रहता है। यहां का जलवायु पर्यटकों को वर्ष के किसी भी समय इस जगह की यात्रा करने के लिए संभव बनाता है। इन्हें भी देखें डिब्रूगढ़ ज़िला सन्दर्भ * श्रेणी:असम के नगर श्रेणी:डिब्रूगढ़ ज़िला श्रेणी:डिब्रूगढ़ ज़िले के नगर