Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

खियांग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

300px|thumb|right|खियांग युवती|कड़ी=Special:FilePath/23111_Khiang.jpg खियांग (बंगला: খিয়াং) बांग्लादेश के पार्वत्य चट्टग्राम (Chittagong Hill Tracts) की निवासी जनजाति है। ये लोग घर न बनाकर गुहाओं में रहते हैं और पशु चर्म और ऊन से बने वस्त्र पहनते हैं। इनकी धारणा के अनुसार ईश्वर के दो रूप हैं। एक तो 'खोजिंग' नामक देव है जो अराकान पर्वत के उच्च शिखर पर रहता है और सिंह उसका प्रहरी है। संकट के समय वे पशुबलि देकर उसे संतुष्ट करने का प्रयास करते हैं। दूसरा ईश्वर 'पैंती' है जो दूर पश्चिम किसी महल में रहता है। सूर्य उसका सचिव है। वह दिन भर संसार की गतिविधि पर तीव्र दृष्टि रखता है और सायं छिप जाता है। श्रेणी:बांग्लादेश की मानव जातियाँ