Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अन्तोनी रमायेत्स

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अन्तोनी रमायेत्स Antoni Ramallets, Estadio, 1950-06-03 (368) (cropped).jpg अन्तोनी रमायेत्स सिमोन 1924 7 1 y बार्सिलोना, स्पेन 2013 7 30 1924 7 1 y मेदियोना, स्पेन 1.82 m (5 फ़ीट 11 1⁄2 इंच) गोलकीपर 1941–1942 सीई यूरोपा 1942–1944 आरसीडी मायोर्का 1944–1945 सीडी सन फेरनांडो 1946–1947 → रियल वायादोलिद (ऋण) 1946–1962 बार्सिलोना 288 0 1948–1960 कातालोन्या 7 0 1950–1961 स्पेन 35 0 1962–1963 रियल वायादोलिद 1963–1964 रियल ज़ारागोज़ा 1964–1965 रियल मुर्सिया 1965–1966 रियल वायादोलिद 1966–1967 सीडी लोग्रोनेय्स 1967–1968 हरक्यूलिस ऍफ़सी 1968–1969 देप्रोतिवा इलिसीतानो अन्तोनी रमायेत्स ई सिमोन (Antoni Ramallets i Simón; 1 जुलाई 1924 – 30 जुलाई 2013) स्पेनी कातालोन्याई फ़ुटबॉल खिलाड़ी थे। बार्सिलोना के निवासी रमायेत्स गोलकीपर की भूमिका में खेलते थे। पेशेवर फ़ुटबॉल से सन्यास लेने के पश्चात इन्होंने एक मैनेजर के तौर पर भी कार्य किया। अपना ज्यादातर कैरियर इन्होंने ऍफ़सी बार्सिलोना में 1950 दशक से ले कर अगले दशक के शुरुआत तक व्यतीत किया। क्लब में रहते हुए इन्होंने रिकार्डो ज़मोरा ट्रॉफ़ी ला लीगा में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के तौर पर पाँच अवसरों पर जीती व इसके साथ ही इन्हें 17 मुख्य क्लब सम्मान भी मिले। 1950 फ़ीफ़ा विश्व कप में रमायेत्स ने अपने देश का प्रतिनिधित्व किया और 1960 के दशक में विभिन्न क्लबो में मैनेजर की भूमिका निभाई, जिनमें प्रमुख रूप से रियल ज़ारागोज़ा टीम ने इनके नेतृत्व में दो मुख्य ट्रॉफ़ी जीतीं। प्रारंभिक जीवन अन्तोनी रमायेत्स सिमोन का जन्म 1 जुलाई 1924 को कातालोन्या की राजधानी बार्सिलोना में हुआ। 'रमायेत्स' और 'सिमोन' क्रमशः इनके पिता और माता के पारिवारिक नाम हैं। क्लब कैरियर 1947 में 23 वर्ष की उम्र में इन्होंने ऍफ़सी बार्सिलोना के साथ करार पर हस्ताक्षर किए। उस से पहले ये रियल वालादोलिद क्लब में खेलते थे। अपना ज्यादातर खेल कैरियर इन्होंने बार्सिलोना में ही बिताया और क्लब के लिए 1961 तक 473 मैच खेले। क्लब के साथ इन्होंने छह ला लीगा ख़िताब, पाँच स्पैनिश कप और दो इन्टर-सिटिज़ फेयर्स कप जीते। इन्हें पाँच अवसरों पर ज़मोरा ट्रॉफ़ी से नवाज़ा गया, जो ला लीगा के उस गोलकीपर को दी जाती है जो कि लीगा के एक सत्र में प्रति मैच सबसे कम गोल खाता है।http://www.euronews.com/2013/07/31/former-spain-keeper-ramallets-dies-aged-89/ Former Spain keeper Ramallets dies aged 89 31 जुलाई 2013 16 मार्च 2014 यूरोन्यूज़ अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20140306164352/http://www.euronews.com/2013/07/31/former-spain-keeper-ramallets-dies-aged-89 6 मार्च 2014 live अन्तरराष्ट्रीय कैरियर रमायेत्स ने 11 वर्षो की अवधि में स्पेन का 35 अन्तर्राष्ट्रीय मैचों में प्रतिनिधित्व किया। अपना सबसे पहला मैच इन्होंने चिली के विरुद्ध 29 जून 1950 को ब्राज़ील में 1950 फ़ीफ़ा विश्व कप के दौरान खेला। टूर्नामेंट के दौरान इन्हें 'माराकान्या की बिल्ली' का उपनाम मिला। विश्व कप के इस संस्करण में इन्होंने अपनी टीम को सेमीफाइनल तक पहुँचने में मदद की। रमायेत्स ने 11 मैच अनाधिकारिक कैटलन राष्ट्रीय टीम के लिए भी खेले। मृत्यु रमायेत्स की 31 जुलाई 2013 को लम्बी बिमारी के पश्चात 89 वर्ष में मृत्यु हुई। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ BDFutbol खिलाड़ी प्रोफाइल BDFutbol कोच प्रोफाइल National-Football-Teams.com पर अन्तोनी रमायेत्स श्रेणी:1924 में जन्मे लोग श्रेणी:२०१३ में निधन श्रेणी:कैटलन फ़ुटबॉल खिलाड़ी श्रेणी:स्पेनी फ़ुटबॉल खिलाड़ी