Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|200px|right|यू एस टी ए नेशनल टेनिस सेंटर पर काँसे की प्रतिमा बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर न्यूयॉर्क शहर में फ्लशिंग इलाके में स्थित है। इसका नाम महान खिलाड़ी बिली जीन किंग पर रखा गया है। यहाँ पर प्रति वर्ष अमरीकी ओपन ग्रैंड स्लैम टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। संयुक्त राज्य टेनिस संघ (यू एस टी ए) के मुताबिक यह विश्व का सबसे बड़ा सार्वजनिक टेनिस स्थान है। इसमें २२ कोर्ट अंदर हैं एवं ११ कोर्ट पास के पार्क में हैं। शीया स्टेडियम के पास स्थित यह केन्द्र वर्ष में ११ महीने जनता के लिये उपलब्ध रहता है। केवल खराब मौसम एवं अगस्त/सितंबर में अमरीकी ओपन ग्रैंड स्लैम की वजह से यह आम जनता को उपलब्ध नहीं होता। कोई भी व्यक्ति टेनिस जूतों एवं रैकेट की मौजूदगी में इस कोर्ट पर खेल सकता है, उसे बस १६ डॉलर हर घंटे खर्च करने होंगे।बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर पर खेलिये https://web.archive.org/web/20080226053624/http://www.usta.com/nationaltenniscenternews/fullstory.sps?iNewsid=14186&itype=941 26 फ़रवरी 2008 , accessed 1 अगस्त, 2006 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ यू एस टी ए ऐश एवं आर्मस्ट्राँग स्टेडियम यू एस टी ए नेशनल टेनिस सेंटर का इतिहास न्यूयॉर्क शहर खेल कमीशन जानकारी श्रेणी:टेनिस स्टेडियम श्रेणी:टेनिस केन्द्र