Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रानी तपस्विनी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रानी तपस्विनी (१८४२-१९०७) लक्ष्मी बाई की भतीजी तथा बेलुर के जमींदार नारायण राव की बेटी थीं। उनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। उन्होंने १८५७ के भारतीय स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम में जमकर अंग्रेजों से लड़ाई की थी। क्रान्ति की विफलता के बाद उन्हें तिरुचिलापल्ली की जेल में रखा गया था। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने संस्कृत और योग की शिक्षा प्राप्त की और उसके बाद कोलकाता में महिलाओं की शिक्षा के लिए काम करती रहीं। उनका निधन १९०७ में हुआ। रानी तपस्विनी का उल्लेख एक पाकिस्तानी लेखिका जहीदा हीना ने अपनी पुस्तक " पाकिस्तानी स्त्री : यातना और संघर्ष" में किया है। वे भारतीय उपमहाद्वीप में महिला शिक्षा पर अपने आलेख में उनका उल्लेख करती हैं। सन्दर्भ सिंह रामपाल विमला देवी भारतीय क्रांतिकारी वीरांगनाएँ 2009 आत्माराम एंड संन्स 81-8346-017-8 बाहरी कड़ियाँ क्रांतिकारी महिलाएँ माताजी महारानी तपस्विनी श्रेणी:भारतीय क्रान्तिकारी श्रेणी:भारतीय स्वतंत्रता का क्रान्तिकारी इतिहास