411 REFERENCE · Wikipedia
सौमिली बिस्वास
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सौमिली बिस्वास 29 सितम्बर कोलकाता, भारत India भारतीय अयान घोष (वि॰ 2012)
सौमिली बिस्वास एक भारतीय फिल्म और टेलीविज़न अभिनेत्री, मॉडल और टीवी प्रस्तोता हैं। ये कई बंगाली भाषा में बने फिल्मों और धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। इनकी पहली फिल्म आलो 2003 में प्रदर्शित हुई थी। जिसमें ये एक सहायक भूमिका निभा रही थीं। इन्होंने प्रस्तोता के रूप में तारा बांग्ला नामक चैनल पर प्रसारित होने वाले शो सिलैबस-ए नेई में काम किया था।
निजी जीवन
इनका जन्म दक्षिण कोलकाता के बरिशा/बहला मे 29 सितम्बर को हुआ था। ये दो बच्चों में छोटी हैं। इनके बड़े बाई का नाम सूजोय है। इन्होंने कोलकाता के बहला में विद्या भारतीय गर्ल्स स्कूल में पढ़ाई की, और बाद में कलकत्ता के विश्वविद्यालय के जोगमाया देवी कॉलेज से अर्थशास्त्र में डिग्री प्राप्त की।
इन्होंने मात्र तीन साल की उम्र से ही भरतनाट्यम का अभ्यास करना शुरू कर दिया था। ये कोलकाता या उसके आसपास के जगहों में कई सारे डांस कार्यक्रम में अकेले या अपने समूह के साथ अपने डांस का प्रदर्शन कर चुकी हैं। इन्हें भरतनाट्यम में संगीत रत्न और संगीत बिभाकर पुरस्कार भी मिल चुका है।http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2011-09-05/kolkata/30114886_1_desi-girl-jawani-clean-clear Clean & Clear event at Jogamaya Devi College 31 मार्च 2019 3 जनवरी 2013 https://archive.today/20130103081138/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2011-09-05/kolkata/30114886_1_desi-girl-jawani-clean-clear dead http://www.tollyworld.com/index.php?option=com_artist&controller=artist&task=displaydetails&cid%5B%5D=6 Soumili Biswas 31 मार्च 2019 4 फ़रवरी 2013 https://archive.today/20130204214933/http://www.tollyworld.com/index.php?option=com_artist&controller=artist&task=displaydetails&cid%5B%5D=6 dead इन्होंने दिसम्बर 2012 में बैंक में काम करने वाले, अयान घोष से शादी कर ली।
करियर
इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2003 में आलो नाम की फिल्म के साथ शुरू किया था। इस फिल्म में इन्हें एक सहायक भूमिका निभाने का मौका मिला था। इस फिल्म का निर्देशन तरुण मजूमदार ने किया था। ये फिल्म कई महीनों तक चला और बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिये।
इसके बाद इनकी अगली फिल्म 2004 में ग्याराकाल नाम से प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में भी इनकी सहायक भूमिका ही थी। इसमें इनके किरदार का नाम दिशा था। 2005 में इन्हें संग्राम नाम की फिल्म में सहायक भूमिका निभाने का मौका मिला। इस फिल्म में इनके किरदार का नाम अंजलि रॉय था। इसके बाद 2006 में इन्हें पहली बार मुख्य भूमिका के साथ फिल्म में काम करने का मौका मिला। ये फिल्म आशा" नाम से 2006 में प्रदर्शित हुई। इसके बाद इन्हें बाजिमात (2008) में सहायक भूमिका में देखा गया और उसके बाद यू-टर्न'' (2010) नामक फिल्म में फिर मुख्य भूमिका में दिखाई दी। इसके बाद 2011 में दो और फिल्मों में इन्होंने सहायक भूमिका में अभिनय कर रही थीं, जो अग्निसाक्षी और तीन तनया थी।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
3360682
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री
श्रेणी:भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री
श्रेणी:कोलकाता के लोग