Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अफ़्रीकी नखरहित ऊदबिलाव

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अफ़्रीकी नखरहित ऊदबिलावAfrican clawless otter Mazu from Congo.jpg कोंगो में एक नखरहित ऊदबिलाव जंतु कौरडेटा स्तनधारी मांसाहारी मस्टेलिडाए लूट्रिनाए एओनिक्स​ ए. कपेंसिस एओनिक्स​ कपेंसिसAonyx capensis (शिन्ट्ज़​, 1821) African Clawless Otter area.png अफ़्रीकी नखरहित ऊदबिलाव का विस्तार अफ़्रीकी नखरहित ऊदबिलाव (अंग्रेज़ी: African clawless otter), जिसे ग्रूट ऊदबिलाव (groot otter) और अंतरीप ऊदबिलाव (cape clawless otter) भी कहते हैं, दुनिया का दूसरी सबसे बड़ी मीठे-पानी में रहने वाली जाति है। यह उप-सहारा अफ़्रीका के सवाना (मैदानी) और जंगल इलाक़ों में नदी-झीलों के पास मिलते हैं। इनकी सबसे बड़ी पहचान इनके बिना नखों वाले और (उँगलियों के बीच) अधूरी जाली-वाले पाँव होते हैं। यह अपनी नाखून रहित लेकिन स्पर्श-सक्षम उँगलियों से पानी में और पत्थरों के नीचे केंकड़े, मेंढ़क और अन्य छोटे जीव खाने के लिए खोजते हैं।Beat About the Bush: Mammals https://web.archive.org/web/20140707065954/http://books.google.com/books?id=4u-VroUwC6QC 7 जुलाई 2014 , Trevor Carnaby, pp. 87, Jacana Media, 2008, ISBN 978-1-77009-240-2, ... The sense oftouch via sensitive fingers and whiskers (vibrissae) is also very important for african clawless otters. They probe among or under rocks and in mud in murky shallows for their favourite food items of mussels, frogs and crabs ... विवरण अफ़्रीकी नखरहित ऊदबिलाव की खाल मोटी और मुलायम और पेट पर लगभग रेशमी होती है। इनका रंग गहरा ख़ाकी होता है और चहरे पर सफ़ेद निशान होते हैं जो नीचे गले और सीने तक जाते हैं। इनके पाँवों में पाँच अँगुलियाँ होती हैं लेकिन अँगुली-विपरीत हो सकने वाले अंगूठे नहीं होते। इन अँगुलियों में नाखून नहीं होते सिवाय पीछे के पाँवों की दूसरी, तीसरी और चौथी अँगुलियों में। दुम मिलाकर इनकी लम्बाई 113-163 सेमी के बीच होती है जिसका लगभग एक-तिहाई उनकी दुम में आता है। इनका वज़न 12 से 21 किलोग्राम के बीच होता है। प्रजनन बसंत की शुरुआत में मादाओं के 2 से 5 बच्चे होते हैं। नर और मादा दिसंबर में बारिशों के दौरान ब्याहते हैं लेकिन फिर अलग होकर जीवन व्यतीत करते हैं। बच्चों का पालन केवल मादाएँ ही करती हैं। मादाओं की गर्भावस्था लगभग दो महीने (63 दिन) चालती है। इन्हें भी देखें ऊदबिलाव सन्दर्भ 2 श्रेणी:ऊदबिलाव श्रेणी:अफ़्रीका के स्तनधारी