Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मिलुओ नदी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|दोंगतिंग झील का जलसम्भर क्षेत्र जिसमें मिलुओ नदी ऊपर-दाएँ की तरफ़ गाढ़े ख़ाकी रंग के क्षेत्र में देखी जा सकती है मिलुओ नदी (चीनी: 汨羅江, मिलुओजिआंग; अंग्रेज़ी: Miluo River) चीन के हूनान और जिआंगशी प्रान्तों में चलने वाली एक नदी है। यह लगभग ४०० किमी लम्बी नदी जियांगशी प्रान्त के शियुशुई ज़िले (修水县, Xiushui) में शुरू होकर हूनान प्रान्त की पिंगजियांग ज़िले (平江, Pingjiang) से गुज़रती है और फिर प्रसिद्ध दोंगतिंग झील में बह जाती है। इस नदी के ऊपरी विस्तार में वास्तव में दो नदियाँ - मि और लुओ - संगम करती हैं, जिनका नाम जोड़कर इस नदी का नाम 'मिलुओ' पड़ा। चू युआन सन् २७८ ईसापूर्व में चीनी इतिहास के झगड़ते राज्यों के काल में चू राज्य के सुप्रसिद्ध कवि चू युआन के उस समय के भ्रष्टाचार और चू राजधानी पर दुश्मन चिन राज्य का क़ब्ज़ा होने की वजह से इस नदी में डूबकर ख़ुदकुशी कर ली थी।Rough guide to China, David Leffman, Simon Lewis, Jeremy Atiyah, Rough Guides, 2003, ISBN 978-1-84353-019-0, ... Hearing of the imminent invasion, Qu picked up a heavy stone and drowned himself in the nearby Miluo River rather than see the state he loved conquered. Distraught locals raced to save him in their boats, but were too late ... इन्हें भी देखें दोंगतिंग झील चू युआन सन्दर्भ 2 श्रेणी:चीन की नदियाँ श्रेणी:हूनान श्रेणी:जिआंगशी